फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रैली स्थल का लिया जायजा

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रैली स्थल का लिया जायजा

Thu, 19 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रैली स्थल का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बुधवार को 21 जुलाई को महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की धन्यवाद रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिले के आलाधिकारियों के साथ रैली स्थल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धन्यवाद रैली से 2019 के चुनावों की शुरूआत हो जायेगी।
मुआयना करते हुए मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी का परिसर भाजपा के लिए शुभ स्थान माना जाता है। उन्होंने कहा कि इसी सब्जी मंडी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था, जिसके बाद पार्टी का जनाधार बढ़ता ही चला गया। वहीं, 2014 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसी सब्जी मंडी परिसर मेें विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए चुनावों का आगाज किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह धन्यवाद रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित होगी, जिन्होंने किसानों के लिए उनकी फसलों के उचित दामों की घोषणा करके अपने वायदे को पूरा किया है। इसलिए महेंद्रगढ़ की रैली को धन्यवाद रैली की संज्ञा दी गई है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया जायेगा। मंत्री ने बताया कि यह रैली महेंद्रगढ़ क्षेत्र के विकास के द्वार खोलेगी। प्रस्तावित रैली में अनेकों विकास योजनाओं की घोषणा की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन, हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह सहित अनेकों विधायक और सांसद शिरकत करेंगे। इस अवसर पर जिला उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल, नारनौल के एसडीएम जगदीश शर्मा, डीपीआरओ उषा रानी, डीएसपी सतेंद्र कुमार, थाना प्रभारी कैलाश चंद, एक्सईएन बीएण्डआर दर्शन कुमार, बीडीपीओ निशा तंवर के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता, शिक्षा मंत्री के मीडिया सलाहकार राजेश यादव, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कंवर डालू सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, सुधीर दीवान, सूरत सैनी, भूप सिंह सिवाच, दिनेश सैनी, नपा पार्षद कुलदीप शर्मा, लीलाराम बोहरा सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed