{"_id":"5a4148124f1c1b4e718bb514","slug":"191514227730-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ अधर में लटके डिवाइडरों पर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ अधर में लटके डिवाइडरों पर काम
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरू हुआ अधर में लटके डिवाइडरों पर काम
नारनौल। अधर में लटके डिवाइडरों पर अब फिर से कार्य शुरू हो गया है। दो दिनों से इन पर पुताई का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद इन पर टाइल्स आदि लगाकर इनको नया लुक दिया जाएगा। डिवाइडरों का काम शुरू होने पर लोगों ने इसका स्वागत किया है और इसके लिए अमर उजाला का आभार जताया है।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने 20 दिसंबर के अंक में डिवाइडरों के अधर में लटके कार्य को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर अमल करते हुए नगर परिषद प्रशासन ने सोमवार से डिवाइडरों के अधर में लटके कार्य को चालू करवा दिया है। अगर कार्य लगातार जारी रहा तो अब जल्द ही हीरो होंडा चौक से महावीर चौक तक बने डिवाइडर नए लुक में नजर आएंगे। विभागीय योजना के अनुसार, हीरो चौक से महावीर चौक तक बनाए गए डिवाइडरों के बीचोंबीच पेड़-पौधे लगाकर इनके दोनों ओर जाली लगाई जानी है।
शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे बदहाल होते डिवाइडरों का नए सिरे से निर्माण करने के लिए नगर परिषद ने मार्च माह में एक योजना बनाई थी। इसके तहत करीब नौ लाख रुपये से शहर के हीरो होंडा चौक से रेवाड़ी रोड तक के टूटे डिवाइडरों को नये सिरे से बनाकर उनके बीचोबीच हरे पेड़ पौधे लगाकर ग्रीन बेल्ट बनाई जानी थी। नगर परिषद द्वारा इसका कार्य भी शुरू करवाया दिया गया था। इतना ही नहीं हीरो होंडा चौक से महावीर चौक तक के डिवाइडर का निर्माण भी हो चुका है, लेकिन नारनौल-झुंझुनू सड़क मार्ग नेशनल हाइवे नंबर-11 में शामिल होने के बाद इसके रख-रखाव की जिम्मेवारी संबंधित विभाग फरीदाबाद को सौंप दी गई। इसके बाद संबंधित विभाग ने उसकी अनुमति के बिना नेशनल हाइवे पर कोई भी कार्य नहीं करने देने की बात कहते हुए डिवाइडरों के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। इसके बाद से करीब छह माह से डिवाइडरों का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ पड़ा था। इससे न केवल शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन
हीरो चौक से महावीर चौक तक ही होगा कार्य
नारनौल-झुंझुनूू सड़क मार्ग नेशनल हाइवे नंबर-11 में शामिल होने के कारण संबंधित विभाग ने डिवाइडरों के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। परंतु तब तक हीरो होंडा चौक से महावीर चौक तक डिवाइडर का निर्माण कार्य करवाया जा चुका था। वहीं रेवाडी रोड तक डिवाइडरों का निर्माण नहीं हो पाया था। ऐसे में नगर परिषद भी अब हीरो होंडा चौक से महावीर चौक तक बने डिवाइडरों पर योजना की राशी खर्च करेंगी। जबकि रेवाड़ी रोड व महेंद्रगढ़ रोड के डिवाइडरों के लिए अलग से योजना बनाई जा रही है। जल्द ही इनका भी कार्य शुरू होने की संभावना है।
-------------
महावीर चौक तक बने डिवाइडरों के कार्य को शुरू करवाया दिया गया है। जल्द ही डिवाइडर नए लुक में नजर आएंगे। वहीं रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ रोड के डिवाइडरों को भी बनाने की योजना है। इसके टेंडर भी जल्द छोड़े जाएंगे।
-अभय सिंह यादव, ईओ, नारनौल।