फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   संपूर्ण स्वच्छता अभियान पर दाग शहर में बनी डेयरियां

संपूर्ण स्वच्छता अभियान पर दाग शहर में बनी डेयरियां

Wed, 20 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण स्वच्छता अभियान पर दाग शहर में बनी डेयरियां
संपूर्ण स्वच्छता अभियान पर दाग शहर में बनी डेयरियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर को संपूर्ण स्वच्छ बनाने के लिए जिला प्रशासन पहल कर रहा है। फिलहाल शहर में स्वच्छता पखवाड़ा भी चलाया जा रहा है, मगर इन सबके बावजूद शहर में स्थापित डेयरियां शहर में गंदा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। हालांकि, इन डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल करीब छह माह पहले कर चुके हैं। इसका जिम्मा नगर परिषद और नगर पालिकाओं को दिया हुआ है, मगर सीएम की इस घोषणा पर शहर की नप अमल नहीं कर रही। यही कारण है कि शहर में स्थित डेरियां अब शहर की स्वच्छता को दाग लगा रही हैं।
सीएम मनोहरलाल ने शहर में बनी डेयरियों को शहर से बाहर स्थापित करने की घोषणा करीब छह माह पूर्व की थी। इसके लिए उन्होंने स्थानीय नगर निकाय मंत्री कविता जैन और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित तीन मंत्रियों की कमेटी का भी गठन किया था। जो प्रदेश के शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए डेयरियों को शहर से बाहर स्थापित कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को कहेंगी, इसके बावजूद शहर से डेयरियों को बाहर स्थापित नहीं किया जा रहा। इस कारण शहर में धड़ल्ले से डेयरियां चल रही हैं। इन डेयरियों की वजह से शहर में अनेक जगह गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

शहर में कई जगह हैं डेयरियां
नारनौल शहर में शनि मंदिर के पास, नई सराय, रविदास मंदिर मार्ग, मोहल्ला पुरानी सराय आदि में डेयरियां बनी हुई हैं। जो शहर के बीचों-बीच स्थित हैं।
फैला रहे गंदगी, नप नहीं दे रही ध्यान
इन डेरियों की वजह से शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। डेयरी संचालक खुले में ही भैंसों और गायों से निकलने वाला गोबर डाल रहे हैं। इससे गंदगी फैल रही है। मोहल्ला नई सराय में रविदास मंदिर मार्ग से निजामपुर रोड की तरफ जाते समय डॉ. घनश्याम क्लीनिक के पास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे ही पुरानी सराय में जोहड़ के पास और शनि मंदिर के पास भी रुड़ी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां आ रही है रुकावट
शहर से डेरियां बाहर स्थापित करने में नप तेजी नहीं दिखा रही। नप ने अभी तक किसी भी डेयरी संचालक को नोटिस तक नहीं भेजे हैं। नप डेयरियों की पहचान भी नहीं कर रही है। दूसरी तरफ शहर से बाहर डेयरियां स्थापित करने के लिए नप संचालकों को पहले शहर के बाहर जमीन उपलब्ध कराएगी। नप ने अभी तक सरकार के इस आदेश का पालन नहीं किया है। इस कारण यह मामला वहीं की वहीं अटका हुआ है।


डेयरियों को बाहर स्थापित करने के लिए शहर से बाहर जमीन चाहिए। अभी नप शहर के बाहर ऐसी जमीन की तलाश कर रही है। जमीन मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
-आनंद मलिक, एसआई, नगर परिषद नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed