{"_id":"59adadbb4f1c1b0f278b5237","slug":"191504554427-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में सम्मानित हुए जिले के चार शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में सम्मानित हुए जिले के चार शिक्षक
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में सम्मानित हुए जिले के चार शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। भिवानी में सोमवार को आयोजित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह में नारनौल शहर के चार अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रदेशभर के सभी जिलों से अध्यापक पहुंचे थे।
समारोह की अध्यक्षता चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भगवान सिंह ने की। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह मुख्य अतिथि थे। हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर के महंत चरण दास और जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। समारोह में शिक्षा के अतिरिक्त सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को यह सम्मान दिया गया। इसमें नारनौल के सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से मुख्य अध्यापक अत्तर सिंह, राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुबलाना से विज्ञान अध्यापक सुरेंद्र सिंह, एमआर मित्रपुरा से इतिहास प्रवक्ता नरेंद्र कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौखूता से मास्टर केसरी नंदन को सम्मानित किया गया है।