फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सतनाली खंड के स्वीकृत पेंशनधारक दस्तावेज जल्द जमा करवाए

सतनाली खंड के स्वीकृत पेंशनधारक दस्तावेज जल्द जमा करवाए

Wed, 30 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
सतनाली खंड के स्वीकृत पेंशनधारक दस्तावेज जल्द जमा करवाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिले के सतनाली खंड के विभिन्न गांवों में समाज कल्याण विभाग द्वारा नई पेंशन स्वीकृत की है। संबंधित नागरिक अपने गांव के बैंक/पोस्ट आफिस पेंशन वितरण कर रहे हैं उनमें अपना खाता खुलवाकर फोटो कापी जिला समाज कल्याण अधिकारी नारनौल के कार्यालय में उपलब्ध करवाए। उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने बताया कि जिन लोगों की पेंशन स्वीकृत की गई है परंतु अभी तक इनके खाते से लिंक नहीं हो पाए है। जिस कारण इन लाभार्थियों की पेंशन खाते में नहीं आ रही है। उक्त लोग अपने गांव की संबंधित एजेंसी बैंक/पोस्ट ऑफिस/वोडाफोन जो गांव में पेंशन वितरण कर रही है। वहां से खाता खुलवाकर खाते की फोटो प्रति जिला समाज कल्याण अधिकारी नारनौल के कार्यालय में जल्द से जल्द जमा करवायें ताकि उनकी पेंशन आईडी खाते से लिंक करवाई जा सके। जिससे उनकी पेंशन खाते में आ सके। उपायुक्त ने बताया कि पेंशन लाभार्थियों को पेंशन राशि तो उसी समय से ही मिलेगी जिस माह से उनकी पेंशन स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा उपरोक्त सभी पेंशन लाभार्थी जल्द अपना बैंक/पोस्ट आफिस खाता खुलवाकर अपनी पेंशन राशि प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed