{"_id":"59a5b0c94f1c1b4f738b45b7","slug":"191504030921-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहानी पाठ्न में शिवानी को मिला प्रथम पुरस्कार, सुनाने में रिया अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहानी पाठ्न में शिवानी को मिला प्रथम पुरस्कार, सुनाने में रिया अव्वल
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। विभागीय निर्देशानुसार जीपीएस मोहनपुर में प्राचार्य बीरसिंह चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय पढ़े भारत बढ़े भारत स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें दूसरी व तीसरी कक्षा के बच्चों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि विभिन्न स्पर्धाओं से बच्चों को गलती सुधार की प्रेरणा मिलती है। साथ ही प्रतिभा का आंकलन होता है। आज दूसरी व तीसरी कक्षा के बच्चों में कहानी पढ़ने, सुनाने की स्पर्धा करवाई गई। जिसमें दूसरी कक्षा की छात्रा शिवानी (दताल) प्रथम रही। वहीं दूसरे स्थान पर ढाणी बठोठा स्कूल के रविंद्र, रायमलिकपुर की नीतू तृतीय स्थान पर रही। मेघोत हाला की दूसरी कक्षा की छात्रा रिया ने सबसे अच्छी कहानी सुनाई। कालबा की चंचल ने दूसरा तथा नांगल चौधरी जीपीएस के चेतन ने तृतीय स्थान हासिल किया। तीसरी कक्षा के स्तर की कहानी सुनाने में नांगल दंर्गू की रोशनी प्रथम, मेघोत हाला की तमन्ना द्वितीय तथा कालबा स्कूल की प्रियांशी तृतीय रही। कहानी लेखन में नियामतपुर की हिमांशी, ढाणी चीमा की मौसम व रायमलिकपुर की खुशबू विजेता रही।