{"_id":"599c7efb4f1c1b1b128b4707","slug":"191503428347-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,दादरी,भिवानीजिलों के उम्मीदवारों के लिए खुली भर्ती चार अक्टूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,दादरी,भिवानीजिलों के उम्मीदवारों के लिए खुली भर्ती चार अक्टूबर से
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के लिए खुली भर्ती चार अक्टूबर से
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। भारतीय थल सेना में आगामी 4 से 12 अक्टूबर तक भिवानी पुलिस लाईन में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दादरी, भिवानी जिलों के उम्मीदवारों के लिए खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने दी। उन्होंने बताया कि भर्ती के समय उम्मीदवार के पास दसवीं एवं बारहवीं के मूल प्रमाणपत्र व उनकी फोटो प्रति लाना आवश्यक है। इसके अलावा हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जाति एवं चरित्र प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है तथा ये तीनों प्रमाण पत्र 6 माह से पुराने नहीं होने चाहिए। जिस उम्मीदवार के पास एनसीसी सर्टिफिकेट है, वे अपनी सर्टिफिकेट साथ लेकर आएं। यदि किसी उम्मीदवार के पास खेल सर्टिफिकेट है तो उसके पास डायरेक्टर डिपार्टमेंट आफ हरियाणा द्वारा ग्रेडेसन सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिक के बच्चों के पास ओरिजनल रिलेशन सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इसके अलावा जो दस्तावेज आर्मी वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी डॉट एनआइसी डॉट इन पर दिए गए है वे सभी दस्तावेज लाने अनिवार्य हैं। कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना नाम आर्मी की वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी डॉट एनआइसी डॉट इन पर 22 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आनलाइन रजिस्ट्रेशन में अपने आधार कार्ड की एंट्री अवश्य करवाएं। जिन अभ्यर्थियों के एप्लीकेशन फार्म पर आधार नंबर की एंट्री नहीं होगी उन्हें प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। पिल्लई ने बताया कि अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करते समय कोई समस्या होती है तो आर्मी की वेबसाइट पर क्यूरी का ऑप्शन दिया हुआ है, जिसके द्वारा उम्मीदवारों की समस्या का समाधान किया जाएगा।