{"_id":"5c7829c6bdec22499d2732a9","slug":"181551378886-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय की मांग के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे- समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय की मांग के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे- समिति
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। मुख्यालय की मांग को लेकर महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति ने वीरवार को नारेबाजी कर अपना विरोध जाहिर किया। नारेबाजी के बाद धरने पर बैठे समिति सदस्यों ने कहा कि जिला मुुख्यालय की मांग को लेकर आखिरी सांस तक लड़ेेंगे। शिक्षामंत्री बताएं कि उनके दस फरवरी वाले आदेशों का क्या हुआ।
संघर्ष समिति के सदस्यों ने वीरवार को राव तुलाराम चौक पर सातवें दिन भी जारी रखा। सरताज ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि जिला मुख्यालय की मांग को हर हाल में पूरा कराएंगे। इस बार आश्वासन से नहीं मानेंगे मांग पूरी होने के बाद ही धरने से उठेंगे। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में एलान किया था कि 10 फरवरी तक अधिसूचना जारी हो जाएगी। शिक्षा मंत्री जनता को जवाब दें। जनता की अनदेखी करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक सभाओं में जवाब लिया जाएगा। इस बार जनता जागरूक हो चुकी है। अपना हक हासिल करने के लिए वोट की चोट से सबक सिखाएगी। जिला मुख्यालय की मांग को लेकर बार बार आंदोलन किए गए। जनप्रतिनिधियों ने लोगों को बरगलाने के अलावा कुछ नहीं किया। जब तक सरकार मांगे नहीं मानती तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर राजबीर प्रधान, मनीष राजपूत, नवीन जाटवास, वेदपाल डुलाना, बाबूलाल महायच, सुमेर सिंह आदि उपस्थित थे।