फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शिक्षामंत्री के गांव के शिवालय में जलाभिषेक करेंगे मुख्यमंत्री

शिक्षामंत्री के गांव के शिवालय में जलाभिषेक करेंगे मुख्यमंत्री

Thu, 09 Aug 2018 01:45 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामंत्री के गांव के शिवालय में जलाभिषेक करेंगे मुख्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री मनोहरलाल वीरवार को राठीवास स्थित बाबा भुरास्ता मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के साथ उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। सावन की शिवरात्रि पर गोमुख और हरिद्वार से कांवड़ आने वाले भक्त शिवालय पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री के अनुज राजेंद्र शर्मा भी 31वीं बार कांवड़ चढ़ाएंगे। जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री 8.55 बजे महेंद्रगढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हैलीपेड पर उतरेंगे। उसके बाद रोड द्वारा शिक्षामंत्री के पैतृक गांव राठीवास जाएंगे। वहां पर भुरास्ता मंदिर स्थापित शिवालय पर जलाभिषेक करेंगे। करीब आधा घंटा रुकने के बाद 9:30 बजे चंडीगढ़ के लिए निकल जाएंगे। समारोह में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी सहित अन्य मंत्री, डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव सहित अनेक विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे।


साध्वी ऋतंभरा करेंगी कथा वाचन
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में ऋतंभरा वीरवार दोपहर 12 बजे बाबा भुरास्ता मंदिर राठीवास कथा वाचन करेंगी। साध्वी ऋतंभरा हरियाणा में होडल से प्रवेश करेंगी और वाया रेवाड़ी होकर जयराम सदन महेंद्रगढ़ से बाबा भुरास्ता मंदिर राठीवास पहुंचेंगी। सतनाली मोड़ महेंद्रगढ़ से लेकर बाबा भुरास्ता मंदिर तक चार बड़े स्वागत गेट लगाए गए हैं। बाबा भुरास्ता मंदिर में दो वाटर प्रूफ टैंट लगाए हैं। करीब ढाई एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी है। इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार, तहसीलदार सुखबीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य देवेंद्र यादव, जिला बीजेपी प्रधान शिवकुमार महता, पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, सुधीर दिवान, विक्की खुडाना, पवन खैरवाल सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed