{"_id":"5a19a2bb4f1c1bd0408b8e4d","slug":"181511629499-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर सड़क हादासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर सड़क हादासा
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनर्संशोधित
सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन की मौत, 12 घायल
नेशनल हाईवे स्थित बदवाल सिटी में पास ओवरटेक करने के चक्कर में हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे स्थित बदरवाल सिटी के पास शनिवार को लगभग सवा 10 बजे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में हुए सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ऑटो चालक सवारियों को लेकर गांव कोथल खुर्द ले जा रहा था। दूसरी ओर से नारनौल से चरखी दादरी डिपो की बस (एचआर 61ए 5464) सामने से आ रही थी। बदरवाल सिटी के पास ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में पहुंचकर दम तोड़ दिया। इसके अलावा 12 लोग घायल हो गए। मृतकों में सचिन (20) पुत्र नत्थूराम, निर्मला (410) पत्नी हरिकिशन और रामनिवास (72) पुत्र मंगलाराम शामिल हैं। घायलों में गांव कोथल खुर्द के राहुल पुत्र राजकुमार, आशीष पुत्र प्रभु दयाल, दिनेश पुत्र नित्यानंद, मंजू पुत्र प्रभुदयाल, प्रियंका पुत्री प्रभुदयाल, दीपक पुत्र रणसिंह, आशीष पुत्र आत्मप्रकाश, अनिता पत्नी रवि, महेश पुत्र सुरेंद्र, सरस्वती पुत्री राकेश, प्रभाकर पुत्र करण सिंह आदि नाम शामिल हैं। सभी कोथल खुर्द के निवासी बताए गए हैं। इसके अलावा, गौरव पुत्र जय सिंह सिगड़ी का निवासी भी घायल है।
----------------------------
साइड स्टोरी
फोटो संख्या:31 से 49
ओवरटेक करने के चक्कर में छिन गई तीन जिंदगियां
ट्रक से आगे निकलने की होड़ में बस ने ऑटो को मार दी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे स्थित बदरवाल सिटी के पास शनिवार को हुए हादसे का मुख्य कारण ओवरटेक करना बताया गया है। ट्रक से आगे निकलने की होड़ में बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो को फाड़कर घायलों को निकाला गया था। इस दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया। मौके से रोडवेज बस को कब्जे में लिया गया। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज चरखी दादरी डिपो की बस महेंद्रगढ़ की ओर आ रही थी। बदरवाल सिटी के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय बस ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि अंदर ऑटो में सवार एक महिला सड़क से चिपक गई। ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस के माध्यम से उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। वहां पर गंभीर रूप से घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। अस्पताल के अंदर भारी भीड़ हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कमलदीप और तहसीलदार मुखत्यार सिंह घायलों का हालचाल जाना। शिक्षामंत्री की ओर से प्रतिनिधि के रूप में उनका बेटा गौतम शर्मा ने घायलों का हालचाल पूछा। उधर, जीएम राजकुमार ने बताया कि यह बस भिवानी से नारनौल चलती है और नारनौल से ही वापस भिवानी के लिए जाती है। उस पर अलवर भिवानी का बोर्ड गलत लगा हुआ था।
स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की सराहना
लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की सराहना की है। हादसे के समय में अस्पताल में मात्र एक चिकित्सक था। जैसे फोन पर चिकित्सकों को सूचना दी तो पांच चिकित्सक अस्पताल पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इस मौके पर चिकित्सक दीपांशु, मनीष यादव, योगेश, अनशुल, महिला चिकित्सक डॉ. मोनू और सुभानी ने पूरा सहयोग दिया। इसके अलावा फार्माशिस्ट जसवंत सिंह, अजय ककड़ और स्टाफ नर्स पूरी तरह चुस्त थीं।
गांव में छाया मातम
सड़क हादसे में गांव कोथल खुर्द के तीन लोगों की मौत और दस लोगों के घायल होने से पूरे गांव में मातम छा गया है। गांव में एक साथ तीन चिता जलाई गई। सरपंच परमजीत ने बताया कि उनके गांव में पता नहीं किसी की नजर लगी है। चार दिन पहले दादी-पोते की मौत की राख अभी ठंडी नहीं हुई थी, अब तीन लोगों की और मौत हो गई। पूरे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। इस प्रकार का हादसा पहले कभी नहीं हुआ।
दिल्ली से मामा की शादी में आया था सचिन
मृतक सचिन पुत्र नत्थूराम दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय कक्षा में पढ़ता था। रविवार को गांव गुआनी में उसके मामा के यहां शादी थी। वह शादी में शामिल होने दिल्ली से आया था। इसके अलावा घायल महेश पुत्र सुरेंद्र दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ता है।
एंबुलेंस के चक्कर में 15 मिनट बाहर स्टेक्चर पर लेटा कर रखा घायल को
सरकारी अस्पताल में मात्र दो एंबुलेंस हैं, जबकि 3 एंबुलेंस प्राइवेट है। उक्त एंबुलेंस में घायलों को ले जाए जाने के बाद अस्पताल में एंबुलेंस की कमी पड़ गई थी। लगभग 15 मिनट तक दो घायल बाहर स्ट्रेचर पर लेटे रहे। उसके बाद निजी अस्पताल की दो एंबुलेंस बुलाई गई, जबकि एक घायल तो एंबुलेंस के इंतजार करने के बाद निजी गाड़ी में इलाज के लिए ले जाया गया।
------------------------------
यह एक दु:खद हादसा है। सभी घायलों का हालचाल जाना है। थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि ऑटो चालक की वे मीटिंग लेंगे और उनको ट्रैफिक नियम पालन करने की हिदायत दी जाएगी। जो भी वाहन ओवरलोड चलाएगा, उनका चालान किया जाएगा।
- कमलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक, नारनौल।
मुझे सड़क हादसे की जानकारी मिल गई थी। मैंने टीम को मौके पर भेज दिया था। विभाग की ओर से ड्राइवर सुधीर को सस्पेंड किया जाएगा। यदि विभागीय कार्रवाई में दोषी पाया गया तो उसको नौकरी से हटाया जा सकता है।
-राजुकमार, जीएम, चरखी दादरी डिपो।