फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कनीना

कनीना

Tue, 24 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
कनीना
- सीसीटीवी की होगी वाईफाई से कनेक्टिविटी, अधिकारी मोबाइल से करेंगे हैंडल
विज्ञापन

- 300एलईडी लाइटों से कस्बा होगा रोशन
फोटो संख्या: 42 और 43
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना।
कस्बे के बाजार जल्द ही सीसीटीवी कैमरे युक्त और अंधेरे से मुक्त होंगे। पालिका प्रशासन की ओर से जल्द ही कस्बे के चौराहों और भीड़ भाड़ वाले बाजार में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। सीसीटीवी की वाईफाई से कनेक्टिविटी करने के बाद ऑन लाइन किए जाएंगे जिनको नगरपालिका के अधिकारी मोबाइल से हैंडल कर सकेंगे। इसका कंट्रोल रूम नगरपालिका में ही बनाया जाएगा। इसके अलावा पालिका प्रशासन की ओर से 300 एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। कस्बे में इनकी सुविधा हो जाने के बाद कस्बे के व्यापारियों तथा आमजन को काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा शहर को खुले में शौच मुक्त करने के लिए विभिन्न स्थानों पर शौचालय भी बनाए जाएंगे। उक्त जानकारी एसडीएम संदीप ने नगरपालिका में पत्रकारों को दी। वो मंगलवार को पालिका कार्यालय में अधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे।

मुख्य सड़कों पर लगाई जाएंगी 90 वाट की एलईडी
कनीना कस्बा बहुत ही जल्द एलईडी लाइटों से रोशन होगा। कस्बे में पालिका प्रशासन की ओर से 300 एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। कस्बे के बाजारों में 90 वॉट की लाइटें तथा गलियों में 45 वाट की लाइटें लगाई जाएंगी। इनके लग जाने के बाद पालिका को न केवल बिजली बिल की बचत होगी बल्कि लाइटें रोशनी भी अधिक देंगी। एसडीएम संदीप सिंह इंजीनियर ने बताया कि एक पखवाड़े के बाद इन लाइटों को कस्बे में लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन जगह पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कस्बे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अभी पालिका प्रशासन ने कैमरे लगाने की जगह चयनित नहीं किया है किंतु अनुमानित कस्बे के मंडी टी प्वाइंट, बस स्टैंड के बाहर, रेवाड़ी टी प्वाइंट पर लगाने की संभावना है। इसके अलावा अत्यधिक भीड़ वाले बाजारों में लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात शौचालय नए बनाए जाएंगे
कस्बे को जल्द ही खुले में शौच मुक्त किया जाएगा। पालिका की ओर से 2 शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा तथा पांच मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। एक शौचालय अंबेडकर चौक पर बनाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दो शौचालयों में एक सदर थाने के पास तथा दूसरा अनाज मंडी में बनाया जाएगा। इन शौचालयों में दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।


सीवरेज सिस्टम का 85 प्रतिशत कार्य पूरा:
एसडीएम संदीप सिंह इंजीनियर ने कहा कि सीवरेज पाईप बिछाने का 85 फीसदी कार्य पूरा कर दिया गया है तथा शेष कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कनीना नगर की अधिकांश सड़कों को चकाचक बना दिया गया है तथा बाकी की सड़कों को भी सीवरेज सिस्टम पूरा होने के बाद बना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कनीना में प्रदेश सरकार द्वारा जारी विकास राशि से सब डिविजन कनीना तेजी से विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर नगरपालिका के सचिव हरज्ञान सिंह, जेई मनोज कुमार तोमर, वीरेंद्र सिंह, बाबबूलाल यादव, अशोक पारीक, हरिराम शर्मा, कविराज, हनुमान सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed