{"_id":"59bd7cb34f1c1bac688b4f4b","slug":"181505590451-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता ने बढ़ाया नारनौल का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता ने बढ़ाया नारनौल का मान
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता ने बढ़ाया नारनौल का मान
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जैन स्थानक भवन में चल रहे चातुर्मास प्रवचन के दौरान शनिवार को धर्ममुनी महाराज ने तपस्या के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शनिवार को लगभग 125 लोगों से उपवास संकल्प करवाया। इस मौके पर पूर्व पार्षद गीता सैनी भी मुख्य रूप से उपस्थित थी।
जैन समाज के मंत्री मुकेश जैन ने समाज की और से गीता सैनी का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि तपस्वनी गीता ने नारनौल का मान बढ़ाया है। यह इनका तीसरा मास खमण उपवास है, जो केवल गर्म पानी पर 31 दिन तक लगातार चला है। ऐसा केवल पवित्र आत्मा के द्वारा ही संभव है। उन्होंने इसके लिए गीता देवी के पुत्र विनोद तरेडिया व प्रमोद तरेडिया व परिवार के सभी सदस्यों को भी बधाई दी। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गीता सैनी के सम्मान में गाए। इसी कड़ी में विधायक ओमप्रकाश यादव भी प्रवचन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक ने बताया कि नारनौल वासी भाग्यशाली है कि वे धर्ममुनि महाराज के अमृत वचन प्रतिदिन सुन अपना जीवन सफल कर रहें हैं। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी नारनौल के चेयरमैन जेपी सैनी, नप की चेयरपर्सन भारती सैनी, भाजपा नेता देवेन्द्र कौशिक, जैन समाज अध्यक्ष पवन जैन, नेमी चंद जैन, संरक्षक जिनेश जैन, अजीत सैनी, जयराम सैनी, कर्ण सैनी, मनीष जैन, नवीन जैन, मोती लाल व पूर्व पार्षद लक्ष्मी सैनी, मुनीम सोनी, भीमसेन सोनी, लालचंद सोनी व आशीष सोनी आदि उपस्थित रहे।