{"_id":"59adadc54f1c1b6a6a8b4a0e","slug":"181504554437-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के समाधान के लिए दिया विधायक को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के समाधान के लिए दिया विधायक को ज्ञापन
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर की मुख्य समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने सोमवार को स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव को एक ज्ञापन सौंपा।
राम सिंह, ऋषि एडवोकेट, सुभाष एडवोकेट, कामरेड संजय, सतीश, मदन, कमल, अभिषेक, बिजेंद्र सिंह आदि ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्तमान में शहर की सड़कों व सफाई की व्यवस्था काफी दयनीय हो रही है। जिसकी वजह से बारिश के मौसम में शहर का बहुत बुरा हाल हो जाता है। इसलिए शहर की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ शहर की सड़कों का निर्माण करवाया जाए। इसके अलावा नारनौल के नागरिक अस्पताल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों व सुविधाओं का इंतजाम किया जाए। कॉलेजों में सभी विषयों के पर्याप्त स्टाफ लगाया जाए। शहर के तालाब व जोहड़ों में बच्चों के डूबने का खतरा रहता है। इसलिए गोताखोरों की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की स्थापना की जाए तथा महेंद्रगढ़ शहर में शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक का नाम बहाल किया जाए। विधायक ने लोगों की मांगों पर विचार-विर्मश कर समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने आश्वासन दिया।