{"_id":"59a5b2c74f1c1bf0278b46cb","slug":"181504031431-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस मनुमुक्त मानव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस मनुमुक्त मानव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस मनुमुक्त मानव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हुडा सेक्टर नारनौल में आईपीएस मनुमुक्त मानव की याद में सोमवार शाम को श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान कवि साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से डॉ. मनुमुक्त को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड कॉलेज नारनौल के प्राचार्य डॉ. शिवताज सिंह ने की। मंच संचालन कवि और गीतकार डॉ. छत्तरसिंह वर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. रामनिवास मानव ने मनु के निधन को असहनीय बताया। डॉ. शिवताज ने कहा मुक्त हुए प्रतिभा के दाने जो प्रतिभा के क्षेत्र में अपना आकार लेंगे। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने मनों को जीता है, मन्मुक्त तुमने तुम्हारे स्मरण से मिलती है प्रेरणा..., डॉ. सुशील शीलू ने तुम बिन कोई उल्लास नहीं, विशाद में बीतता है हर लम्हा..., डॉ. छतर सिंह वर्मा ने तेरी यादों का दीपक जलता रहे... गीत पेश किया। डॉ. पंकज गौड़, सूबे सिंह, संजय पाठक, भारत भूषण तायल, डॉ. ममता शर्मा, कांता भारद्वाज और एनडी शर्मा ने भी मनुमुक्त को श्रद्धांजलि दी।