फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती 31 जुलाई से

विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती 31 जुलाई से

Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती 31 जुलाई से
विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती 31 जुलाई से
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार से जिला महेंद्रगढ़ में 31 जुलाई को विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसमें भूतपूर्व सैनिक, हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल और 2004 में हरियाणा सशस्त्र बल से पद मुक्त 819 सिपाही और महिला सिपाहियों को शामिल किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार जिला महेंद्रगढ़ में 31 जुलाई 2017 को सुबह आठ बजे पुलिस लाइन नारनौल में 53 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती कि जाएगी। इसमें पिछली भर्ती के 13 रिक्त पद के लिए भूतपूर्व सैनिकों और अन्य 40 पदों पर हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल और हरियाणा सशस्त्र बल के पद मुक्त कर्मचारियों को लिया जाएगा। चयनित स्पेशल पुलिस अधिकारियों को 14 हजार मासिक मानदेय, 3 हजार रुपये वर्दी भत्ता केवल एक बार ही दिया जाएगा। उन्हें टीए और डीए के तौर पर यात्रा के दौरान उन्हें 150 रुपये प्रतिदिन भत्ते के रूप में दिया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि पिछले वर्ष जून में जिले में 100 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती की गई थी। इसमें केवल भूतपूर्व सैनिकों को ही शामिल किया गया था। इस बार वर्ष 2004 में हरियाणा सशस्त्र बल से पद मुक्त 819 सिपाही और महिला सिपाहियों को भी अवसर दिया जा रहा है। यह भर्ती 31 जुलाई को पुलिस लाइन नारनौल में होगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो। भूतपूर्व सैनिकों की पांच वर्ष सर्विस अनिवार्य हो और उन्हें अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सा अस्वस्थ के कारण सेवा से नहीं हटाया गया हो। पुलिस अधीक्षक और उनकी कमेटी साक्षात्कार लेगी। पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने साथ मूल प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और पद मुक्त कर्मचारी डिसबडिंड ऑर्डर और भूतपूर्व सैनिकों को डिस्चार्ज बुक के साथ चार फोटो लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed