{"_id":"67c0b006391f41ce54057887","slug":"1800-meter-road-will-be-built-with-rs-260-crore-narnol-news-c-203-1-sroh1012-115498-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 2.60 करोड़ रुपये से 1800 मीटर सड़क बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 2.60 करोड़ रुपये से 1800 मीटर सड़क बनेगी
Fri, 28 Feb 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मसानी चौक से कॉलेज रोड तक करीब 1800 मीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। मार्च में इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। करीब 2.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर की लाइफ लाइन माने जाने मसानी चौक से कॉलेज मोड़ तक हालात जल्द ही सुधरेंगे।
नगर पालिका की ओर से यह रोड सीसी बेस का बनाया जाएगा। इस पर लगभग 2.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रोड को दस मीटर से अधिक चौड़ा किया जाएगा। साथ ही दोनों ओर नालियां भी बनाई जाएगी। शहर मसानी चौक से लेकर कॉलेज मोड तक रोड शहर का मुख्य रोड है। 1800 मीटर दूरी तक रोड पर 1500 गड्ढे बने हुए हैं। वाहन चालकों को इस रोड से गुजरने पर काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
कई बार इस खस्ताहाल रोड पर वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। चौड़ाई कम होने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। मार्च में काम शुरू होने की उम्मीद है। एजेंसी को टेंडर अलाॅट किया जा चुका है। इस मार्ग को बनाने के लिए शहरवासियों की ओर से बार-बार मांग उठाई जा चुकी है। इस मार्ग के नवनिर्माण से चबूतरों व अवैध निर्माण से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
इंसेट
गांव और शहर के हजारों लोगों को मिलेगा फायदा
शहर का यह मुख्य रास्ता है। शहरवासी नारनौल जाने के लिए इस रोड से आवागमन करते हैं। कई गांवों के लोग इसी रोड से बाजार खरीदारी के लिए आते हैं। महाविद्यालय, मैरिज पैलेस, मॉडल स्कूल, आंखों के अस्पताल आदि स्थानों पर इसी रोड से होकर गुजरना पड़ता है। मसानी चौक से कॉलेज मोड तक मसानी रोड, परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार, पुराना बस स्टैंड, सैनीपुरा आदि आते हैं। इस रोड पर लगभग 300 से अधिक दुकानें हैं। रोड का बन जाने पर शहर के हजारों लोगों को फायदा होगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
- औसत दस मीटर चौड़ी होगी सड़क
वर्तमान में यह रोड 10 से 12 फिट चौड़ी है, लेकिन अब इसको दस मीटर से अधिक चौड़ा किया जाएगा। बीच रास्ते में आने वाले चबूतरे भी तोड़ दिए जाएंगे। इसके अलावा बिजली के खंभे भी शिफ्ट किए जाएंगे। बिजली विभाग ने खंभे हटवाने के लिए लगभग 30 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर नगर पालिका को भेजा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन....
मसानी चौक से कॉलेज मोड तक लगभग 1800 मीटर रोड 2.60 करोड़ रुपये से बनेगा। इसका टेंडर अलॉट किया जा चुका है। मार्च में निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका