{"_id":"66747413f7dcc3f6eb009c4f","slug":"18-citizens-presented-their-problems-in-the-solution-camp-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110216-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में 18 नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में 18 नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं
Thu, 20 Jun 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सरकार के निर्देशानुसार प्रतिदिन लगाए जा रहे समाधान शिविर में वीरवार को 18 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से 15 का मौके पर ही समाधान करया गया, जबकि तीन शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज कर जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
तहसीलदार मदनलाल ने बताया कि समाधान शिविर में लगातार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। शिविरों में जमीन की रजिस्ट्री, एनओसी, राशन कार्ड, राशन वितरण, बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग व विधवा पेंशन से संबंधित मामलों की सुनवाई भी होगी। इस मौके पर बिजली विभाग से एसडीओ सुनील कुमार, कृषि विभाग से एसडीओ गजानंद, एसईपीओ अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, जिला कल्याण विभाग से ममता आदि मौजूद रहे।