फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कालेजों में लगी दाखिलों की पहली कट आफ लिस्ट

कालेजों में लगी दाखिलों की पहली कट आफ लिस्ट

Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कालेजों में लगी दाखिलों की पहली कट आफ लिस्ट
कालेजों में लगी दाखिलों की पहली कट ऑफ लिस्ट, देखने उमड़े विद्यार्थी
विज्ञापन

नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से संबंधित राजकीय व प्राइवेट कालेज में दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी की गई। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा रविवार शाम को ही विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन डाल दी गई थी। जोकि सोमवार को विभिन्न कालेजों के नोटिस बोर्ड पर विद्यार्थियों के देखने के लिए चस्पाई गई। मेरिट लिस्ट को देखने के लिए सुबह से कालेजों में विद्यार्थियों की भारी भीड़ लगी रही।
विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट आनलाइन डाल देने के कारण कालेजों में सुबह नौ बजे ही मेरिट लिस्ट चस्पा दी गई थी। जिस कारण विद्यार्थियों को लिस्ट के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी दाखिले की फीस जमा करवाने के लिए अपना चालान जरनेट करवाने में लगे रहे। देर शाम तक चालान मिलने वाले विद्यार्थियों ने आनलाइन या बैंक के माध्यम से अपनी फीस जमा करवाई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कालेजों में दाखिले के लिए 6 जून से दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत हुई थी। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने मनपसंद कालेजों के लिए 22 जून तक आवेदन किया। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पहली बार 26 जून को मेरिट लिस्ट से पूर्व प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई। इस प्रोविजनल लिस्ट विभिन्न कालेजों में निर्धारित सीटों से दोगुना विद्यार्थियों को शामिल किया गया। इस लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को फोन पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया। इस लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की 29 जून तक जांच के साथ हार्ड कापी जमा कराई गई। इस प्रक्रिया के दौरान जिन विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेज जांच करवाकर हार्ड कापी जमा करवाई। केवल उन विद्यार्थियों को मेरिट सूची में शामिल कर सोमवार को पहली मेरिट सूची जारी की गई। विभाग द्वारा जारी की गई इस मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 4 जून तक चालान जनरेट करवाकर अपनी फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद कालेजों दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कालेज में 406 छात्राओं के चालान जरनेट किए
मेरिट सूची जारी होने के साथ ही कालेज प्रशासन विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए चालान जनरेट करने शुरू दिए है। विद्यार्थी चालान जरनेट जारी होने के बाद ही अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। इसी कड़ी में महिला कालेज में बीए की 250, बीकाम की 80, मेडिकल की 50 व नान मेडिकल की 56 छात्राओं का चालान जरनेट किया गया।

पीजी कालेज नारनौल
कैटेगरी एआईजी जनरल बीसीए बीसीबी एससी/एसटी पीएच/ईएसएम
संकाय
बीएससी नॉन मेडिकल 89.80 82.00 72.00 79.40 61.40 71.80
बीएससी मेडिकल 86.40 77.60 66.80 74.10 59.83
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80.00 68.20 67.20 --- ---
बीए 79.60 68.20 51.00 64.00 58.40
बीकॉम 79.80 64.40 56.80 55.40 48.60
बीसीए 79.40 65.80 55.40 63.20 ---
बीबीए 74.80 56.00 ---- --- ---
महिला कालेज नारनौल
बीए 83.60 67.80 47.00 52.00 52.40
बीकॉम 85.40 74.80 55.80 70.40 59.60
बीएससी मेडिकल 91.40 85.20 67.40 82.60 70.80
नॉन मेडिकल 89.60 81.00 75.40 74.20 68.20
मंडी अटेली कालेज
बीए 76.40 60.20 ----- 43.00
नॉन मेडिकल 86.60 77.80 71.00 ------
बीकॉम 81.20 68.00 59.80 ------
बीसीए 73.60 55.40 ------ ------
महिला कालेज मंडी अटेली
बीए 84.00 73.60 59.60 67.40 65.00
बीकॉम 83.00 56.40 ----- 56.00 -----
बैजनाथ कालेज नांगल चौधरी
बीए 89.20 76.80 41.33 72.00 56.60
कॉमर्स 78.00 61.40 ------ ------ -----
नॉन मेडिकल 84.40 76.40 65.40 73.20 70.60
मेडिकल 88.40 88.80 72.60 78.20 66.00
शीहद मेजर सतीश दहिया कालेज नांगल चौधरी
बीए 83.80 71.00 56.20 67.40 58.40
नॉन मेडिकल 87.20 79.80 76.80 74.00 51.00
बीकॉम 73.40 50.60 ------ ----- -----
श्रीकृष्ण नगर कालेज
बीए 75.40 56.80
बीकॉम 66.40 56.80
नॉन मेडिकल 85.00 75.80
राजकीय कालेज सीहमा
बीए 71.20 62.20
राजकीय कालेज छिलरो
बीए 72.40 62.00
बीकॉम 73.60 -----
सतनाली कालेज
बीए 84.80 76.00 61.40 70.40
बीकाम ----- 60.40 ------
नान मेडिकल 88.40 76.60 66.20 70.80
राजकीय कालेज कनीना
बीए 78.80 70.40 48.80 65.20
बीकाम 75.40 47.00
नान मेडिकल 85.20 76.80 71.80 74.80
मेडिकल 88.40 74.40 ------ 72.20
राजकीय कालेज उन्हाणी
बीए 65.80 39.40
बीकॉम 77.80 -----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed