{"_id":"5b2feca94f1c1bae6e8b9d12","slug":"171529867433-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोलेड़ा स्कूल के शिक्षकों ने घर-घर जाकर विद्यार्थियों को सौंपी सर्टिफिकेट, दाखिले में रहेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोलेड़ा स्कूल के शिक्षकों ने घर-घर जाकर विद्यार्थियों को सौंपी सर्टिफिकेट, दाखिले में रहेगी सुविधा
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलेड़ा के शिक्षकों ने 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को घर-घर जाकर सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज सौंपे। जिससे उन्हें कालेजों में दाखिले लेने में सुविधा रहेगी।
स्कूल प्राचार्य अश्वनी राव ने बताया कि स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा लेनी है। कालेजों में दाखिले के लिए उन्हें बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र, रूरल सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी। एनएसएस व रूरल सर्टिफिकेट के अंक मेरिट में शामिल किए जाएंगे। इसलिए यह दस्तावेज प्रोविजनल कट लिस्ट रिलीज होते ही दाखिला कमेटी से तस्दीक कराने होंगे। उन्होंने तर्क दिया कि सरकार के निर्देशानुसार 30 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
उधर, कालेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी। 26 जून को प्रोविजनल कट लिस्ट जनरेट हो जाएगी। इसमें शामिल सभी विद्यार्थियों को 28 जून तक शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों की जांच करानी होगी। अन्यथा उन्हें उनके आवेदन निरस्त करने के आदेश हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण अभिभावकों को दस्तावेज तैयार कराने में परेशानी हो रही थी। इसलिए स्कूल प्रशासन ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को घर-घर जाकर सर्टिफिकेट सौंपने का निर्णय लिया है। रविवार सुबह मेघोत बींजा, धोलेड़ा, बिगोपुर, बेरूंडला आदि गांवों में शिक्षकों ने प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान टीम के साथ धोलेड़ा के पूर्व सरपंच जगमाल सिंह, शिक्षक जगजीत सिंह, रविकुमार शर्मा, रामनिवास व भूपसिंह आदि मौजूद थे।