{"_id":"5b28059a4f1c1bf67a8b5d7f","slug":"171529349530-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या को लेकर अनेक मौहल्लावासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या को लेकर अनेक मौहल्लावासी परेशान
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पानी की समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय में विभिन्न मोहल्लों के निवासियों ने प्रदर्शन किया और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप था कि पिछले कई कई दिनों से पानी की समस्या को लेकर परेशान है। उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसको लेकर कृष्णा कॉलोनी, बड़ा दरवाजा, दर्जियान गली के लोग विभाग कार्यालय में जाकर अधिकारियों से मिले और समस्या के बारे में अवगत करवाया। एसडीओ प्रदीप ने उनकी समस्या का जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
पानी की समस्या को लेकर कृष्णा कॉलोनी वासी परेशान
कृष्णा कॉलोनी निवासी पिछले दस दिनों से पानी को समस्या को लेकर परेशान है। कॉलोनी वासी जन स्वास्थ्य अभियांत्रीकी विभाग के एसडीओ को लिखित में पानी की समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। कॉलोनी वासी स्नेहलता, बाला, लक्ष्मी, संतोष, सुशीला, कृष्णा, राजबाला, प्रियंका, सत्यवती, शीला ने बताया कि दस दिने से पानी की समस्या बनी हुई लेकिन समास्या का समाधान नहीं हो रहा। कॉलोनी की 1, 2 और 3 गलियों में पानी नहीं आ रहा। पानी पीने के लिए कैंपर मंगवाकर पानी पीते है। लेकिन नहाने, कपड़े धोने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि इस भीष्ण गर्मी के चलते पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की शीघ्र से शीघ्र पानी की व्यवस्था की जाए। ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
पानी की समस्या को लेकर मोहल्ला दर्जियान वासी परेशान
मोहल्ला दर्जियान गली में लगभग 15 दिनों से पानी की समस्या को लेकर परेशान है। मोहल्ला वासी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ को लिखित में पानी की समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा। कॉलोनी वासी बंसतलाल, रोहताष, कुलदीप शर्मा, सतीश, राजकुमार सैनी, सुरेश सैनी, पवन, शंकुतला, मीनाक्षी, कुसुम, गिनीया, संतोष ने बताया कि 15 दिनों से पानी की समस्या बनी। पानी नहीं आने पर उन्हें दूर से पानी लाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पानी की वाल्व सेटिंग बिगड़ी हुई है। जिसके कारण पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की शीघ्र से शीघ्र पानी की व्यवस्था की जाए ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर बड़ा दरवाजा, मोहल्ला चौक के वासी परेशान
बड़ा दरवाजा, मोहल्ला चौक में डेढ़ महीने से पानी को समस्या बनी हुई है। मोहल्ला वासी राजवंती, फूलवती, बिमला, आदेश देवी, दिनेश, मुन्नालाल, मंजु देवी, ओमदत्त, कमला, राहित, बताया कि डेढ़ महीने से पानी की समस्या बनी हुई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने बताया पानी का प्रेसर नहीं आ रहा है। जिसके कारण मोहल्ले पानी नहीं पहुुंच रहा है। कई बार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को वाल लगवाने के बारे में अवगत करवा दिया है। लेकिन विभाग वाल नहीं लगा रहे। मजबूरी में बाइक पर बाजार से पानी लाना पड़ रहा है।