फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   श्रम मंत्री ने दिया श्रमिक दिवस समारोह में पहुंचने का न्योता

श्रम मंत्री ने दिया श्रमिक दिवस समारोह में पहुंचने का न्योता

Sun, 17 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
श्रम मंत्री ने दिया श्रमिक दिवस समारोह में पहुंचने का न्योता
श्रम मंत्री ने दिया श्रमिक दिवस समारोह में पहुंचने का न्योता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को स्वर्ण जयंती उपलक्ष्य पर 17 सितंबर को सोनीपत की नई अनाज मंडी में मनाए जाने वाले राज्यस्तरीय श्रमिक दिवस समारोह के लिए निमंत्रण दिया। समस्त कार्यकारिणी सैनी सभा ने मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव भी मौजूद थे।
सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के लिए अनेक घोषणाएं की जाएंगी। प्रदेश सरकार राज्य में सभी महापुरुषों की जयंती मनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रमिक अपंगता पेंशन को बढ़ाकर कर तीन हजार रुपये कर दिया है। श्रमिक कल्याण की 23 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों पंजीकरण करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के पंजीकरण के लिए 85 रुपये फीस है। पंजीकरण कराने के एक वर्ष बाद श्रमिक को इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाता है। सैनी ने कहा कि प्रदेश में सरकार मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में श्रमिकों की लड़कियों की शादी में 51 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार महता, जिला महामंत्री सीताराम, जिला प्रमुख राजेश देवी, नगर परिषद प्रधान भारती सैनी, नारनौल विधान सभा निगरानी समिति संयोजक महेंद्र सिंह गौड़, राकेश शर्मा एडवोकेट, अटेली विधान सभी निगरानी समिति संयोजक सूबेदार मुन्नी लाल, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम यादव, नारनौल मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुगन चंद सैनी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरला यादव, सैनी सभा के प्रधान बिशन कुमार, उप प्रधान संजय सैनी, कोषाध्यक्ष बलवंत, महासचिव सुरेंद्र सैनी, सचिव निहाल सिंह एवं समस्त सैनी सभा के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed