फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पानी टेल तक पहुंचाने के नाम पर सरकार बोल रही झूठ

पानी टेल तक पहुंचाने के नाम पर सरकार बोल रही झूठ

Sat, 16 Sep 2017 02:04 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
पानी टेल तक पहुंचाने के नाम पर सरकार बोल रही झूठ
पानी देने के नाम पर जनता को गुमराह कर रही सरकार : राधेश्याम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नारनौल के पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि सरकार टेल तक पानी पहुंचाने की झूठी बात कहकर लोगों को गुमराह कर रही है। जबकि हकीकत यह है कि अभी भी नांगल चौधरी और दोहान क्षेत्र की टेलों तक पानी नहीं पहुंचा है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार इस क्षेत्र में पानी देने के नाम पर जनता को गुमराह करने में लगी है। हकीकत यह है कि इस समय जो पानी चला, वह हिमाचल व ऊंचाई के क्षेत्र में आई बाढ़ का पानी है।
उन्होंने कहा कि सरकार जिले के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की बात कह रही है, जबकि उन्होंने स्वयं स्थिति को जाना तो पता चला कि नांगल चौधरी और अटेली के अंतिम टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अटेली में 23 सितंबर को देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदों की याद में एक कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि बिजली, पानी और रोजगार इस क्षेत्र में उपलब्ध करवाने में मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने बताया कि नवलपुर डिस्टीब्यूट्री के तहत आने वाले नियामतपुर, मोरूंड व बूढ़वाल जाने वाली नहरों के अंतिम छोरों पर पानी पहुंचाना तो दूर इनकी साफ सफाई तक नहीं हुई है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा, खातोली अहीर के सरपंच नरेंद्र कुमार, सत्यनारायण शर्मा, छोटेलाल घाटासेर, रोहतास घाटासेर, मनोज डहीनवाल, युवा कांग्रेसी नेता विपिन शर्मा, प्रवीण लखेरा व हरपाल यादव आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed