फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नई अनाज मंडी में अगले माह से बनना शुरू होगा किसान भवन: संतोष यादव

नई अनाज मंडी में अगले माह से बनना शुरू होगा किसान भवन: संतोष यादव

Sun, 10 Sep 2017 09:43 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में अगले माह से बनना शुरू होगा किसान भवन: संतोष यादव
मंडी में अगले माह बनना शुरू होगा किसान भवन : संतोष यादव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि मंडी में किसान भवन का काम अगले महीने से शुरू हो जाएगा। इसके लिए 80 लाख रुपये का बजट पास हो चुका है। मंडी में पार्क बनाने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
डिप्टी स्पीकर रविवार को अटेली मंडी में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मंडी के कोई भी काम हो तो उन्हें बताये जिससे उसे पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी में व्यापारी और किसान वर्ग दोनों का सामंजस्य स्थापित करके अच्छे काम करने के लिए चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी दी है। वाइस चेयरमैन सुभाष गुप्ता द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन विकास यादव, शमशेर सलीमपुर, सतीश कुमार, एसईपीओ करतार सिंह, नरेन्द्र पटवारी, देवेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन बनाए जाने पर कर्मवीर यादव ने डिप्टी स्पीकर धन्यवाद दिया। सुभाष गुप्ता ने डिप्टी स्पीकर को स्मृति चिन्ह भेंट किया। व्यापारियों ने मंडी में मंदिर बनाने की बात पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि व्यापारी भाइयों को अपने स्तर पर ही भूमि तलाशनी होगी। लोगों ने नारनौल-रेवाड़ी की टूटी सड़क की समस्या डिप्टी स्पीकर के सामने रखी। डिप्टी स्पीकर ने बताया कि इस सड़क मार्ग की मरम्मत के लिए एक करोड़ 26 लाख रुपये पास हो गए हैं। सड़क को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed