{"_id":"59a461364f1c1bc9018b45a5","slug":"171503945014-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा जाहरवीर गोगा का मेला कल भौड़ी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा जाहरवीर गोगा का मेला कल भौड़ी में
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाबा जाहरवीर गोगा का मेला कल भौड़ी में
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। समस्त ग्रामवासी भौड़ी की ओर से बाबा जाहरवीर गोगा का मेला कल 30 अगस्त को लगेगा। गांव के पंच ओमप्रकाश रोहिल्ला ने बताया कि इस मौके पर अहीरवाल स्कूल के समीप हरसुख की ढाणी बाबा गूगाणा की बणी में अनेक खेल कूद प्रतियोगिताएं होंगी। कबड्डी में प्रथम आने वाली टीम को 21 हजार और द्वितीय को 19 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मेले में बुजुर्गों, युवाओं की दौड़, लॉन्ग जंप और 5100 रुपये की कुश्तियां भी होंगी। मेल की पूर्व रात्रि को बाबा का जागरण और बुधवार को बाबा का भंडारा भी होगा। जागरण में रोहतक से आने वाली महिला गायक कलाकार रश्मि यादव और महाशय रतनलाल बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।