{"_id":"5978e8ff4f1c1be33e8b46ff","slug":"171501096191-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालंदा स्कूल में तीज की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालंदा स्कूल में तीज की धूम
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालंदा स्कूल में तीज की धूम
अमर उजाला ब्यूूरो
महेंद्रगढ़। गांव डालनवास स्थित नालंदा विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीज महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने दीप-प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, रंगोली, मेहंदी, एकल नृत्य एवं राखी बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस दौरान खेल मैदान में बच्चों, अध्यापकों झूले का आनंद लिया। विद्यालय के चेयरमैन विक्रम सिंह लांबा ने बच्चों को हरियाली तीज की बधाई दी व प्रकृति के सानिध्य में रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के अर्थशास्त्र प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आज कारगिल विजय दिवस भी मनाया जा रहा है जो हमें देश के शहीदों की याद दिलाता है। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह व राकेश ने किया। इस मौके पर अध्यापक अशोक वर्मा, अजीत सोहड़ी, प्रविंद्र भालोठिया, विनोद, धर्मवीर सिंह, रीना सुरेहती, पूजा सतनाली, कविता आदि मौजूद रहे।