{"_id":"6400e8b57eec62e5f904dec4","slug":"17-out-of-167-successful-applicants-got-tractors-in-the-draw-narnol-news-c-17-1-82470-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 167 में से 17 सफल आवेदकों का ड्राॅ में निकला ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 167 में से 17 सफल आवेदकों का ड्राॅ में निकला ट्रैक्टर
Thu, 02 Mar 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में अनुसूचित जाति के किसानों को अनुदान पर दिए जाने वाले ट्रैक्टर का ऑनलाइन ड्राॅ निकाला गया। कुल 167 सफल आवेदकों में से 17 ट्रैक्टर के लिए ड्रॉ निकाला। अब प्रदेश सरकार इन किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर अधिकतम तीन लाख रुपये या 50 फीसदी अनुदान देगी। जिन किसानों का ड्राॅ में नाम नहीं निकला उनकी 10 हजार रुपये की सिक्योरिटी राशि उनके खाते में वापस कर दी जाएगी।
डीसी ने कहा कि सरकार खेती-बाड़ी करने वालों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। अनुदान पर ट्रैक्टर देने की यह विशेष योजना अनुसूचित जाति के किसानों के लिए चलाई गई है। उन्होंने कहा कि अब ड्रा में सफल रहे किसान 2 दिन के अंदर-अंदर सभी दस्तावेज कृषि विभाग में जमा कराएं। इस कार्य के लिए इस बार 4 मार्च को शनिवार को भी कृषि विभाग के अधिकारी कागजी कार्रवाई पूरी करवाएंगे। डीसी ने बताया कि सहायक कृषि अभियंता नारनौल के जूनियर इंजीनियर द्वारा दस्तावेजों की जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक कृषि अभियंता व उप कृषि निदेशक द्वारा संयुक्त रूप से किसानों को 6 मार्च को परमिट दिए जाएंगे। इसके बाद किसानों को 15 मार्च तक हरियाणा कृषि विभाग द्वारा मंजूर सुधा ट्रैक्टर निर्माता कंपनी या डीलर से अपनी पसंद का 35 हॉर्स पावर से अधिक का ट्रैक्टर खरीदकर बिल की कॉपी तथा खरीदे गए ट्रैक्टर के साथ फोटो जमा कराना होगा। इस मौके पर उप कृषि निदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने सभी किसानों के समक्ष इस ड्रा प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सारी प्रक्रिया निशुल्क है। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर विजय सिंह, सहायक कृषि अभियंता इंजीनियर डीएस यादव, एसडीओ एग्रीकल्चर अजय यादव व कनिष्ठ कृषि अभियंता राम सिंह बरवाला के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ट्रैक्टर के लिए इन किसानों का निकला ड्रा
गांव गढी रूथल के किसान रामनिवास, राता खुर्द के प्रमोद कुमार, बसई के ताराचंद, टहला के मनोज कुमार, बवाना के हेमराज, मकसूसपुर के प्रेम कुमार, पवेरा के खुशीराम, छितरोली के रामनिवास, खेड़ी के जसमेर कुमार, रिवासा के जितेंद्र, बास किरारोद उमराबाद के दरियाव सिंह, सतनाली के मेघाराम, मोड़ी के राकेश, नियाजअलीपुर के आनंद मोहन, मुंडिया खेड़ा की लालचंद, सिहोर के सुमेर सिंह व खातौद के किसान संजय कुमार को अनुदान पर ट्रैक्टर देने के लिए ड्राॅ के माध्यम से चयन किया गया।