फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   देश के पहले फ्रेट कारीडोर पर 15 से दौड़ेंगी माल गाडिय़ां

देश के पहले फ्रेट कारीडोर पर 15 से दौड़ेंगी माल गाडिय़ां

Tue, 31 Jul 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
देश के पहले फ्रेट कारीडोर पर 15 से दौड़ेंगी माल गाडिय़ां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। माल ढुलाई के लिए बने देश के पहले डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर 15 अगस्त से मालगाड़ियों दौड़ने लगेंगी। इसके पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जिसके तहत अटेली से राजस्थान के फुलेरा तक के करीब 190 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक पर 15 अगस्त से मालगाड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इस रूट पर माल गाड़ियों के आवागमन के शुरू होने से रेल यात्रियों को फायदा होगा तथा सवारी गाड़ियों के बीच में आने वाली बाधा दूर हो जाएगी।
माल ढुलाई के लिए यूपीए सरकार ने देश में रेलवे फ्रेट कारीडोर बनाने की योजना बनाई थी। रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के समय में बनी इस योजना पर करीब दस साल से काम चल रहा है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के दादरी से मुंबई तक माल गाड़ियों के लिए स्पेशल लाइन बिछाई गई है। इस पूरी परियोजना पर करीब 40 हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। यह कॉरिडोर मार्च 2020 तक बनकर पूरा होने का भी अनुमान है। जिसको तीन फेज में बनाया जा रहा है। प्रथम हिस्से में इसका निर्माण अटेली से फुलेरा तक हुआ है, जो लगभग पूरा हो चुका है। पहले फेज की लंबाई करीब 190 किलोमीटर है। जिस पर 15 अगस्त से माल गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। इसकी पुष्टी रेल मंत्री ने अपने फेसबुक वाल पर 25 जुलाई को कर दी थी। वहीं, इसके निर्माण में लगी कंपनी एलएनटी ने भी पुष्टि की है कि इस ट्रैक पर 15 अगस्त से माल गाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएगा। यह देश का पहला फ्रेट कॉरिडोर है। जिसको जापान व भारत की कंपनी मिलकर निर्माण कर रही हैं। यूपीए सरकार ने इसके निर्माण की शुरूआत की थी। इस पर केवल माल गाड़ियों का ही परिचालन होगा।
विज्ञापन


क्या है डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर
मुंबई की बंदरगाह से दिल्ली तक रेलवे कंटेनर द्वारा माल ढुलाई की जाती है। वहीं, दिल्ली से भी कंटेनर से माल मुंबई तक माल गाड़ियों में ही पहुंचाया जाता है। माल गाड़ियों की रफ्तार इस समय केवल 26 किलोमीटर प्रति घंटा ही है। इससे समय पर माल नहीं पहुंच पाता। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश के दादरी से रेल का एक डबल ट्रैक बनाने की योजना बनी। जो रेवाड़ी-अटेली-नारनौल और गुजरात के इकबालगढ़ होते हुए मुंबई को जोड़ता है। इस पर माल गाड़ी 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे समय पर माल मुंबई से दिल्ली पहुंच जाएगा। यह डबल कंटेनर ट्रैक बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यात्रियों को भी होगा फायदा
इस ट्रैक के शुरू होने से रेल यात्रियों को भी काफी फायदा होगा। बीच-बीच में अवरोधक बनने वाली माल गाड़ी रेल के ट्रैक पर नहीं आने से रेल यात्रियों के समय की काफी बचत होगी।
डबल ट्रैक पर बिना रोके चलेंगी मालगाड़ियां
यह ट्रैक डबल बनाया गया है। जिस पर आने-जाने के लिए मालगाड़ियां चलेंगी। इन मालगाड़ियों के बीच कोई रुकावट न आए। इसके लिए ट्रैक के बीच में आने वाली सभी फाटकों को हटाकर अंडरपास और फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं।
जिले को मिलेगी नई पहचान
इस ट्रैक के शुरू होने से देश के नक्शे पर जिले को एक अलग पहचान मिलेगी। वहीं जिले के रेल यात्रियों को भी इससे काफी फायदा होगा।
रेल मंत्री ने फेसबुक पर दी जानकारी
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस ट्रैक पर माल गाड़ियों के संचालन संबंधी जानकारी अपने फेसबुक एकाउंट पर 25 जुलाई को पोस्ट की है। जिसमें लिखा है कि अटेली से फुलेरा तक यह ट्रैक 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा।

वर्जन
ट्रैक का काम पूरा हो गया है, जिसका कई बार निरीक्षण भी किया जा चुका है। अटेली से फुलेरा तक यह ट्रैक बनकर पूरी तरह तैयार है। 15 अगस्त से इस ट्रैक पर माल गाड़ियों को नियमित रूप से चलाया जाएगा।
- साहिब दयाल सिंह, एडमिनिस्ट्रेटिव, एलएंडटी कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed