{"_id":"5a1882d34f1c1b71548bf269","slug":"161511555795-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटकई में ग्रामीणों व विद्यार्थियों को जल संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटकई में ग्रामीणों व विद्यार्थियों को जल संरक्षण का दिया संदेश
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों और विद्यार्थियों को दिया जल संरक्षण का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन की ओर से शुक्रवार को गांव कटकई के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से स्वच्छ जल संरक्षण एवं दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।
टीम हैड महेश कुमार ने बताया कि स्वच्छ जल की बचत आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। जल की बूंद-बूंद बचानी चाहिए जिससे हम भावी पीढ़ी के लिए जीवन सुरक्षित कर सकते है। स्कूल के हैडमास्टर कैलाशचंद, मुख्य शिक्षक प्रवेश कुमार, अशोक यादव, सुधीर सिंह, विजय सिंह, देवेंद्र, सुनील, राजेंद्र, रतिपाल, जितेंद्र, अनूप सिंह, माडू राम, रामौतार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।