{"_id":"59bd7d9f4f1c1b9c688b5003","slug":"161505590687-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हार मान रहे चौकीदार, अब पहुंचे विधायक के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हार मान रहे चौकीदार, अब पहुंचे विधायक के द्वार
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं हार मान रहे चौकीदार, अब पहुंचे विधायक के द्वार
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार जिला महेंद्रगढ़ संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले ग्रामीण चौकीदार जिला प्रधान रमेश कुमार निंबल के नेतृत्व में शनिवार को चितवन वाटिका में एकत्रित हुए। यहां सभी ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और इसके बाद स्थानीय विधायक ओमप्रकाश के निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मांगोें के संबंध में एक ज्ञापन विधायक को सौंपा।
उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया कि ग्रामीण चौकीदार पिछले छह दिन अपनी मांगें मनवाने के लिए लघु सचिवालय में धरना देकर बैठे हैं। उन्हाेंने कहा कि ग्रामीण चौकीदाराें को नियमित करना, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह देना, मानदेय देते समय सरपंचाें का हस्तक्षेप खत्म करना, चौकीदार के रिटायरमेंट पर परिवार के एक सदस्य को ग्रामीण चौकीदार के पद पर नियुक्ति देना, 65 वर्ष की उम्र पार कर चुके चौकीदाराें से अब भी काम लिया जा रहा है, उन चौकीदारों को अब तक का मानदेय दिलाना प्रमुख है।
इस मौके पर जिला प्रधान रमेश कुमार निंबल और जिले के सभी ग्रामीण चौकीदारों ने विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि ग्रामीण चौकीदार सरकार और गांवों के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और 24 घंटे प्रशासनिक कार्य के लिए तैनात रहते हैं। ग्रामीण चौकीदार बेहद गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपकर मांग कि गरीब ग्रामीण चौकीदाराें की आवाज सरकार तक पहुंचाने का कष्ट करें, ताकि उनका कुुछ भला हो सके। ज्ञापन देने आए ग्रामीण चौकीदारों को विधायक ओमप्रकाश यादव ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगाें का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के महासचिव मास्टर सूबे सिंह, एआईकेकेएमएस के जिला अध्यक्ष कामरेड बलबीर सिंह, एआईयूटीयूसी के प्रधान शेर सिंह, जिला सचिव कामरेड सुभाष चंद एडवोकेट, कपूर चंद, कंवर सिंह, तुलसीराम, संदीप हुडीना, सत्यबीर स्वामी, सुनील, जगमाल सिंह, दारा सिंह, कंवर सिंह, धन्नाराम, बहादुर सिंह, ईश्वर सिंह, बाबू लाल, सत्यपाल, सुभाष, बीर सिंह आदि ग्रामीण चौकीदार उपस्थित थे।