{"_id":"59bd7cbc4f1c1bb4688b50e3","slug":"161505590460-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण स्पर्धा में मोनिका रही प्रथम, पुरस्कार वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण स्पर्धा में मोनिका रही प्रथम, पुरस्कार वितरित
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषण प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। चौधरी बैजनाथ राजकीय गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य डॉ राजेश गोयल ने कहा कि हिंदी भाषा का चरित्र जनतांत्रिक होने के कारण जनमन के साथ उन्नति की है। विश्व में सबसे अधिक हिंदी भाषा का इस्तेमाल होता है। हिंदी का सर्वाधिक प्रचार-प्रसार साधु संत, धार्मिक ग्रंथ, हिंदी सिनेमा, जनसंचार आदि से हुआ है। निबंध और भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका प्रथम, बीएससी की छात्रा मीनाक्षी द्वितीय, आर्ट संकाय की रेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अखिलेश, डॉ. ममता व डा. हरनाम आदि मौजूद रहे।