{"_id":"59bcdd4a4f1c1b1b688b4ed3","slug":"161505549642-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक ने किया बीकेएन संस्थान का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक ने किया बीकेएन संस्थान का दौरा
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त निदेशक ने किया बीकेएन संस्थान का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक टीके तायल ने वीरवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नारनौल का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के कर्मशाला ब्लॉक, लैब ब्लॉक, प्रशासकीय भवन और छात्रावास का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ और विद्यार्थियों से बात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इस मौके पर संस्थान के प्रिंसिपल अनिल यादव भी उनके साथ मौजूद थे। दौरे के दौरान संयुक्त निदेशक ने सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों को समय पर संस्थान में पहुंचने की हिदायत दी। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक ने विद्यार्थियों के लिए एक आरओ वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इसके बाद प्राचार्य अनिल यादव ने संयुक्त निदेशक को संस्थान की प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नरेश शर्मा, अनिल सुलतानियां, राकेश यादव, अमित गुप्ता, मलखान सिंह, हिम्मत सिंह, मनोज यादव, महेंद्र सिंह, रामानंद यादव, अनित यादव, राजेश कंबोज, मधुबाला व पवित्रपाल आदि उपस्थित थे।