{"_id":"59b4452f4f1c1bf07f8b586a","slug":"161504986415-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में मजदूरों और किसानों की नहीं हुई सुनवाई : विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में मजदूरों और किसानों की नहीं हुई सुनवाई : विनोद
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल में मजदूरों और किसानों की नहीं हुई सुनवाई : विनोद
महेंद्रगढ़। सीटू की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को सैन धर्मशाला में उपप्रधान महावीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विनोद कुमार ने कहा कि पिछले तीन साल में हजारों किसानों ने आत्महत्या की है। मनरेगा का कानून ठीक से लागू नहीं हो रहा है। मिड डे मील, आशा वर्कर्स की कर्मचारियों को एक कलम से पक्का करना तो दूर समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। बल्कि उन्हें काम से हटाया जा रहा है। भवन निर्माण के मजदूरों के लिए बने श्रम कल्याण बोर्ड को भाजपा सरकार खत्म करने जा रही है। चुनाव के समय भाजपा सरकार ने घोषणा की थी की स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू करेगी लेकिन बाद में साफ मना कर दिया। अब मजदूर व किसानों के पास आंदोलन के सिवाय कोई रास्ता नही है। उन्होंने बताया कि 3 अक्तूबर को एक लाख से ज्यादा किसान-मजदूर विशाल रैली निकालेंगे। रैली की तैयारी के लिए 22 से 27 सितंबर तक जिले भर में अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रधान शिवकुमार, सचिव रोहताश कुमार मौजूद रहे।