फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सूरज कॉलेज के विद्यार्थियों का बीएससी में शानदार प्रदर्शन

सूरज कॉलेज के विद्यार्थियों का बीएससी में शानदार प्रदर्शन

Sat, 02 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सूरज कॉलेज के विद्यार्थियों का बीएससी में शानदार प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने वीरवार को बीएससी ऑनर्स के दूसरे, चतुर्थ, छठे और आठवें सेमेस्टर की मेरिट जारी कर दी। इसमें केमिस्ट्री चतुर्थ सेमेस्टर की मैरिट में पहले पांच स्थानों पर सूरज कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है।

संस्था के रजिस्ट्रार मनोज यादव ने बताया कि बीएससी ऑनर्स के चतुर्थ सेमेस्टर में स्वीटी ने 89.85 प्रतिशत अंक लेकर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा ने 89.54 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय, ममता कुमारी 88.62 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय, शिवांगी ने 88.31 प्रतिशत अंक लेकर चतुर्थ, तमन्ना ने 88 प्रतिशत अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। बीएससी ऑनर्स गणित विषय में अनीता ने 85.39 प्रतिशत अंक लेकर छठा, अंकिता ने 84.7 प्रतिशत अंक लेकर सातवां स्थान प्राप्त किया। बीएससी पास कोर्स में योगिता ने 95.16 प्रतिशत अंक लेकर विश्वविद्यालय में प्रथम, मनीषा ने 93.44 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर अपना दबदबा बनाया। बीएससी ऑनर्स फिजिक्स विषय में तरीना ने 90.83 प्रतिशत अंक लेकर पांचवां और कोमल पुत्री उमेश कुमार ने 89.67 प्रतिशत अंक लेकर नौवां स्थान हासिल किया। बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर में हर्ष कुमार ने 82.33 प्रतिशत अंक लेकर सातवां स्थान हासिल किया। संस्था के निदेशक संदीप प्रसाद ने सभी सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed