{"_id":"59a5b2be4f1c1b12278b46b0","slug":"161504031422-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुचौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुचौली
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बुचौली। गांव बवाना के ग्रामीणों ने सीटीएम पर अभ्रद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि वे हरिजन बस्ती से ठेका हटवाने के लिए सीटीएम सुनील कुमार से मिले थे। आरोप है कि सीटीम ने कहा कि ठेकेदारों से सरकार को रिवेन्यू मिलता है, हम पैसा कमाती है। हम उन्हें मना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वे महेंद्रगढ़ की जनता से दु:खी हैं। उनके इस व्यवहार और जवाब को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव बवाना के मंदिर के पास पहले शराब का ठेका था। इस ठेके को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने सीएम विंडो में अपनी शिकायत लगाई थी इस पर प्रशासन ने ठेका हटवा दिया था। उसके बाद ठेकेदार ने हरिजन बस्ती के पास ठेका खोल लिया। इसे हटवाने के लिए वे सीटीएम के पास पहुंचे थे। इस संदर्भ में सीटीएम सुनील कुमार ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही। उन्होंने लोगों को समझाया था कि एक्साइज पॉलिसी के अनुसार मंदिर और स्कूल से 150 मीटर की कम दूरी पर ठेका हो तो उसे हटाया जा सकता है।