फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   उप नागरिक अस्पताल में हर गतिविधि पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर

उप नागरिक अस्पताल में हर गतिविधि पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर

Tue, 29 Aug 2017 12:05 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
उप नागरिक अस्पताल में हर गतिविधि पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। उप नागरिक अस्तपाल के वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे वार्डों में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। हालांकि, अस्पताल में पहले से ही 16 कैमरे लगे हैं। अब 22 कैमरे और लगाए जाने हैं। इसके लिए अस्पताल में प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप नागरिक अस्पताल में आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भी आ गई है। इसका आक्सीजन सिलेंडर खत्म होने पर उपयोग किया जा सकेगा।
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार राज्य के नागरिक, उप नागरिक और पीएचसी में सीसीटीवी कैमरे लगवा रही है। इससे अस्पताल में होने वाली गतिविधि पर नजर रहेगी। उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में 22 कैमरे लगाए जाएंगे। अस्पताल में वायरिंग का काम शुरू हो चुका है। सीसीटीवी कैमरे इमरजेंसी में प्रथम तल पर स्थित महिला वार्डों में, बाल कक्ष, पार्किंग, लैब, बरामदे आदि में लगाए जाएंगे। कैमरे लगने के बाद रात के समय अस्पताल में घुसने वाले शरारती तत्वों पर नजर रहेगी। किसी ने चिकित्सकों के साथ अभद्रता की तो उसकी पहचान में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

अस्पताल में लगी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
उप नागरिक अस्पताल में 40 हजार रुपये की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन लगाई गई है। इस मशीन का उपयोग अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने पर किया जा सकेगा। यह एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन हैं, जो वातावरण से ऑक्सीजन एकत्रित कर उसे प्यूरीफाई करेगी। इस मशीन के साथ ऑक्सीजन मास्क भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार महीने में अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं।
उप नागरिक अस्पताल में पिछले चार महीनों के दौरान सुविधाएं बढ़ी हैं। अस्पताल में चार वर्ष बाद सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा फिर शुरू की गई है। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ी है। एक्सरे मशीन, सीबीसी मशीन और 100 किलोवाट का जेनरेटर की सुविधा भी हो गई है। कुछ दिनों पर पहले अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने 100 बेड का अस्पताल की घोषणा की है। जल्द ही उस पर भी स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई शुरू करेगा।

अस्पताल के अंदर 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भी लगाई गई है।
-जसवंत सिंह, फार्मासिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed