{"_id":"599c80004f1c1b81028b48ac","slug":"161503428608-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मालड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मालड़ा
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मालडा में बाबा जोहड़िया का मेला 30 अगस्त को
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव मालड़ा में बाबा जोहड़िया की समाधि स्थल पर 30 अगस्त को मेले का आयोजन किया जाएगा। 23 अगस्त से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ तथा 29 अगस्त की रात को जागरण का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी खेल कमेटी के अध्यक्ष नवीन उर्फ सोनू व कमेटी के सदस्य अक्षय यादव ने संयुक्त रूप से दी।
उन्होंने बताया कि बाबा जोहडिया की समाधि स्थल पर 23 अगस्त से 7 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पार्षद प्रदीप मालड़ा द्वारा किया जाएगा। जबकि अध्यक्षता सरपंच लालचंद करेंगे। क्रिकेट की विजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा उपविजेता को 71 सौ रुपये, वालीबाल व ओपन कबड्डी की विजेता टीमों को 71 सौ रुपये व उपविजेता टीमों को 51 सौ रुपये, 52 किलोग्राम भारवर्ग कबड्डी की विजेता टीम को 51 सौ रुपये व उपविजेता टीम को 41 सौ रुपये का नगद ईनाम दिया जाएगा। इसके अलावा 10 रुपये से लेकर 21 सौ रुपये तक की कुश्तियां करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खेलों का पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्यातिथि कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सीपीएस राव दान सिंह होगे। 29 अगस्त की रात को बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। जागरण का शुभारंभ पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक करेंगे।