फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   संतोष यादव 23 को करेंगी अटेली की सभी नहरों व डिस्ट्रीब्यूटी का निरीक्षण

संतोष यादव 23 को करेंगी अटेली की सभी नहरों व डिस्ट्रीब्यूटी का निरीक्षण

Sat, 19 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
संतोष यादव 23 को करेंगी अटेली की सभी नहरों व डिस्ट्रीब्यूटी का निरीक्षण
संतोष यादव 23 को करेंगी अटेली की सभी नहरों का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा विधान सभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने अटेली विधान सभा क्षेत्र की गंभीर समस्याओं के निवारण के लिए शुक्रवार को हरियाणा विधान सभा चण्डीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सतबीर सिंह कादियान, चीफ इंजीनियर और एसके यादव, अधीक्षक अभियंता, नारनौल उपस्थित थे।

डिप्टी स्पीकर ने बैठक में सर्वप्रथम अटेली हलके के सिंचाई विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की प्रगति में और उनको पूर्ण करने में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खुद 23 अगस्त, 2017 को अटेली विधान सभा क्षेत्र की सभी नहरों और डिस्ट्रीब्यूटरी का निरीक्षण करेंगी। बैठक के दौरान कादियान ने विभाग की ओर से रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि कपूरी, भोजावास और रामबास डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनरुद्धार के कार्य की तकनीकी बिड स्वीकृत हो गई है तथा 2 सप्ताह के अंदर-अंदर कार्य शुरू हो जाएगा जो मार्च, 2018 तक पूर्ण हो जाएगा। इसी प्रकार से राता डिस्ट्रीब्यूटरी के कार्य के लिए भी विभाग प्रयास कर रहा है। बताया कि सभी नहरों की सफाई हो गई है। पानी चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही अटेली डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम के रिहेबिलिटेशन के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार करके स्टेंडिंग टेक्निकल कमेटी को भिजवाएंगे। इससे समस्या का हमेशा के लिए निदान हो जाएगा। उपाध्यक्ष के पूछने पर यादव ने बताया कि अटेली हलके में 11 वीआर पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। तीन का कार्य प्रगति पर है। इनके अतिरिक्त 20 अन्य पुलों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed