फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1600 members of 67 teams made a record by putting 1111 triveni in one minute

67 टीमों के 1600 सदस्यों ने एक मिनट में 1111 त्रिवेणी लगाकर बनाया रिकार्ड

Sun, 09 Oct 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
1600 members of 67 teams made a record by putting 1111 triveni in one minute
बांके बिहारी गोशाला जड़वा में बड़े स्तर पर त्रिवेणी अभियान में भाग लेते लोग ---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। बाबा जयरामदास ज्ञान भूमि राजीव दीक्षित गुरुकुल की ओर से रविवार को एक मिनट में 1111 त्रिवेणी लगाकर रिकार्ड कायम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने पहुंचकर अभियान के मार्गदर्शक एवं गुरुकुल पाली के आचार्य कमलकांत व अभियान के संयोजक कैलाश पाली की टीम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

अभियान के तहत महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 56 स्थानों पर गुरुकुल से जुड़े कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं प्रतिष्ठित 1600 लोगों की 67 टीमों ने 4.15 बजे से 4.16 बजे तक एक मिनट में 1111 त्रिवेणी लगाकर रिकार्ड कायम कर दिया। राजीव दीक्षित गुरुकुल बाबा जयराम दास तपोभूमि पाली के आचार्य कमल कांत के नेतृत्व में एक साथ एक समय पर 1111 पौधे लगाए गए। श्री बांके बिहारी गौशाला जड़वा में हरि सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख व अभियान के संरक्षक कैलाश पाली ने गौशाला जड़वा में 251 त्रिवेणी लगाई। खान्दवा में 201, माजरी आश्रम 51, सतनाली में 100, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 50, आकोदा में 40, खातोदडा में 20, ढाढोट में 10, जाटवास में 10, सिसोठ 40, बाबा जयराम दास मंदिर कमेटी के सदस्यों ने 51, जोनावास में 25, झूक व आसपास के गांवों में 101, गांव पालड़ी में अतर सिंह की देखरेख में सात त्रिवेणी लगाई।
विज्ञापन

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम में शामिल रिकार्ड प्रबंधक नवाब अजगर व राष्ट्रीय मुखिया आलोक कुमार ने बाबा जयरामदास ज्ञान भूमि राजीव दीक्षित गुरुकुल के नाम रिकार्ड बनाने का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सफल रहा अभियान
बाबा जयरामदास ज्ञान भूमि राजीव दीक्षित गुरुकुल के आचार्य कमलकांत व अभियान के संयोजक कैलाश पाली ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए दो सप्ताह पूर्व ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी। सभी के सांझे सहयोग से यह रिकार्ड बन पाया है। इससे पूर्व पौधरोपण के अनेक अभियान चले हैं लेकिन विश्व में एक मिनट में कहीं भी 1111 त्रिवेणी नहीं लगाई गई। त्रिवेणी में बड़, पीपल व नीम के पौधे शामिल किए गए हैं। इन पौधों के रखरखाव व संरक्षण के लिए टीमों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अब इससे भी बड़े स्तर पर अभियान की तैयारी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed