{"_id":"6615ad6ec3243c64910f7c06","slug":"160-quintals-of-mustard-still-to-be-lifted-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111191-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 1.60 क्विंटल सरसों का उठान होना अभी भी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 1.60 क्विंटल सरसों का उठान होना अभी भी बाकी
Wed, 10 Apr 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले में अभी भी करीब 1.60 हजार क्विंटल सरसों का उठान होना बाकी है। इसकी वजह से लगातार सरसों की खरीद प्रक्रिया को रोका जा रहा है।
मंगलवार को भी नारनौल, अटेली व नांगल चौधरी मंडी में सरसों का उठान व पहले से जिन किसानों को गेटपास दिया जा चुका है, उनकी सरसों खरीदी गई। अब बुधवार को दाेबारा से सरसों के लिए गेटपास दिए जाएंगे, जिससे सरसों की आवक शुरू हो जाएगी। बता दे कि मंडियों में लगातार सरसों की आवक होने से सरसों मंडी अटी पड़ी है। जिसकी वजह से उपायुक्त ने आदेश दिया था कि मंगलवार को किसानों को गेटपास नहीं दिया जाएगा। लेकिन उन किसानों की सरसों खरीदी जाए, जो मंडी में लेकर आ चुके हैं। अभी सरसों की ज्यादा आवक होने से सभी ढेरियों की खरीद नहीं हो पा रही है। वहीं उठान भी धीमी गति से चल रहा है।
जिले में अब तक 3794930 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। जिले भर में अब तक 375720 लाख क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ जिलाभर की मंडियों में सरसों का उठान भी लगातार किया जा रहा है। जिले में मंगलवार तक 217450 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। सरसों की ज्यादा आवक होने से सभी ढेरियों की खरीद नहीं हो पा रही है।