फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   16 thousand Happy Cards are gathering dust in the depot, people are not coming even after information

Mahendragarh-Narnaul News: डिपो में धूल फांक रहे 16 हजार हैप्पी कार्ड, सूचना के बाद भी नहीं आ रहे लोग

Tue, 14 Jan 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
16 thousand Happy Cards are gathering dust in the depot, people are not coming even after information
नारनौल।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना के तहत पात्र लोगों को कार्ड वितरित किए जा रहे हैं, ताकि उनकी यात्रा सुगम व बिना टिकट के हो सके। इसके बावजूद लाभार्थी डिपो में आकर अपना कार्ड लेने में रुचि ही नहीं दिखा रहे हैं। इसी के परिणाम स्वरूप रोडवेज कर्मचारी बार पात्र उम्मीदवारों को फोन कर अपना कार्ड प्राप्त करने के लिए सूचित कर में लगे हुए हैं। बावजूद इसके लोगों को काेई खासा फर्क नहीं पड़ रहा है और इसी के परिणाम स्वरूप डिपो में करीब 16 हजार हैप्पी कार्ड अपने मालिक का इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे परिवार जिनकी पीपीपी में वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है, वो इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं। इस हैप्पी कार्ड के द्वारा लाभार्थी हर साल 1 हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ प्राप्त कर सकता है। इसके लिए पात्रों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए गए थे।
विज्ञापन


साल 2024 में 1 लाख 27 हजार लोगों ने इसके लिए आवेदन किए थे और हैप्पी कार्ड का वितरण भी डिपो कर्मचारियों की ओर से किया जा रहा है। अब तक 83 हजार 125 कार्ड का ही वितरण किया गया है, क्याेंकि लोग अपना कार्ड प्राप्त करने में रूचि ही नहीं ले रहे हैं, जबकि कर्मचारियों की ओर से उन्हें बार बार फोन पर सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल डिपो में पात्रों के करीब 99 हजार 58 हैप्पी कार्ड अब तक आ चुके हैं और 13 जनवरी तक इनमें से 83 हजार 125 कार्ड वितरित भी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके डिपो में अभी तक 16 हजार के करीब हैप्पी कार्ड धूल फांक रहे हैं, जिन्हें लेने के लिए उम्मीदवार सूचना मिलने के बाद भी नहीं आ रहे हैं।
एक्टिवेट कराने के लिए 50 रुपये का लिया जाता है शुल्क:
बस स्टैंड परिसर में मौजूद कमरा नंबर सात में कार्ड वितरण करने का काम किया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि कार्ड धारक को प्राप्त करने के लिए कार्ड नंबर साथ में लाना होगा। साथ ही कार्ड को एक्टिवेट कराने के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा 109 रुपये कार्ड की लागत व कार्ड के रख रखाव के लिए 79 रुपये का शुल्क सरकार की ओर से लिया जा रहा है।

-----
कार्ड वितरण का काम लगातार किया जा रहा है। आमजन से अपील है कि कमरा नंबर 7 पर अपना कार्ड प्राप्त कर फ्री यात्रा का फायदा उठाएं। जिले में अब तक 83 हजार 125 हैप्पी कार्ड का वितरण किया जा चुका है।
अनित कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed