फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   16 nodal officers appointed to conduct peaceful and fair elections

Mahendragarh-Narnaul News: शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए 16 नोडल अधिकारी नियुक्त

Sat, 23 Mar 2024 02:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 23 Mar 2024 02:37 PM IST
विज्ञापन
16 nodal officers appointed to conduct peaceful and fair elections
नारनौल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में चुनाव के लिए लगाए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए 16 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए मैनपॉवर मैनेजमेंट, ट्रेनिंग मैनेजमेंट, मेटेरियल मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी एंड आईटी से संबंधित मैनेजमेंट, स्वीप एक्टिविटी, ला एंड आर्डर और सिक्योरिटी प्लान, ईवीएम मैनेजमेंट, एमसीसी, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग, बैलेट पेपर, पोस्टल बैलेट और ईटीबीपीएस मैनेजमेंट, मीडिया मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन प्लान, इलेक्ट्रोल रोल, कंप्लेंट रिड्रेसल और वोटर हेल्पलाइन आदि काम के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिला में कहीं भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन ना हो। अगर कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन होने की सूचना मिले तो तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज तथा नगराधीश मंजीत कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।



बुजुर्ग व दिव्यांगजन बैलेट पेपर से डाल सकते हैं अपना मत
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग व दिव्यांगों के लिए चुनाव आयोग की ओर से सक्षम एप तैयार किया गया है। इस एप पर अपने आप को पंजीकरण करवाने पर उन्हें बैलेट पेपर जारी कर दिए जाएंगे।
डीसी ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से इस बार यह व्यवस्था की गई है कि दिव्यांगजनों और 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को बैलेट पेपर जारी कर दिया जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। ये नागरिक अपना मत का प्रयोग घर से ही कर सकेंगे। ऐसे में इस श्रेणी के पात्र नागरिक जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन सक्षम एप पर कराएं ताकि उन्हें बैलेट पेपर जारी किया जा सके।




वोटर लिस्ट चैक करें, नाम नहीं है तो जल्द फार्म 6 भरकर दें



भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि अगर कोई भी पात्र नागरिक अभी तक अपना वोट नहीं बनवा पाया है तो वह अभी भी फार्म 6 भर कर दे सकता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे वोटर लिस्ट में अपना नाम देख लें। अगर अभी भी किसी का वोट नहीं बना है तो जल्द से जल्द फार्म नंबर 6 भर कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केवल नए वोट ही बन सकते हैं। वोट में किसी भी प्रकार के नाम व पता में शुद्धि नहीं की जाएगी। यह मौका केवल नए वोट बनवाने के लिए ही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार नागरिकों को यह मौका दिया गया है ताकि वह आगामी लोकसभा चुनाव में अपना मत का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed