Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   16 different models placed in the science exhibition

Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान प्रदर्शनी में रखे गए 16 विभिन्न मॉडल

Wed, 24 Dec 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 24 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
16 different models placed in the science exhibition
फोटो संख्या:73 करीरा पीएमश्री स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संव
कनीना। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में पीएमश्री गतिविधि के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं विज्ञान–गणित सर्कल के तत्वावधान में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

गांव करीरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को भी प्रदर्शनी में आमंत्रित किया गया। वे अपने प्राचार्य रामस्वरूप व विज्ञान शिक्षिका मोनिका यादव के नेतृत्व में पहुंचे। प्रदर्शनी का अवलोकन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करीरा के प्राचार्य बीएम रावत व जवाहर नवोदय विद्यालय के उप-प्राचार्य धर्मेंद्र आर्य ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण कर उनका मूल्यांकन किया और बच्चों की सराहना की। प्रदर्शनी में गणित, विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं कंप्यूटर विज्ञान विषयों पर आधारित कुल 16 विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ विज्ञान वर्ग में मितेश, प्रिंस, समीर, अनुज, गणित में ट्विंकल, वेदांशी, तरुण, यश, अमन, भौतिक विज्ञान में सपना, जिज्ञासा। जीव विज्ञान में प्रीति, शिवम, रसायन विज्ञान में दिनेश, पंकज व कंप्यूटर विज्ञान में शगुन, सविन और टेरेंस के नेतृत्व में मॉडल प्रस्तुत किए गए।

प्राचार्य बीएम रावत ने कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के भीतर विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में विज्ञान सर्कल के को-ऑर्डिनेटर विनोद कुमार, गणित सर्कल के को-ऑर्डिनेटर लोकेश कुमार, विक्रम सिंह, योगेश शर्मा, गोविंद नारायण सिंह सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed