फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   16 degree difference between minimum and maximum temperature

Mahendragarh-Narnaul News: न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 16 डिग्री का अंतर

Thu, 07 Dec 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
16 degree difference between minimum and maximum temperature
गांव रिवासा के खेत में ​खिल​​खिलाती सरसों की फसल।
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में दिन और रात का पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है, जिससे अब आम लोगों को सर्दी का एहसास कम होने लगा तथा ठंड से राहत महसूस हो रही है, लेकिन दिन के समय में निकल रही तेज धूप के चलते जरूर गर्मी भी लग रही है। रात के समय पारा गिरने से ठंड का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

बदलते मौसम के कारण नागरिक अस्पताल में खांसी, निमोनिया व जोड़ों के दर्द के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। औसतन प्रतिदिन ओपीड़ी का आंकड़ा 400 से 500 के बीच रहता था जो इस समय 600 को भी पार कर गया है। इस मौसम में छोटे बच्चे निमोनिया की ज्यादा चपेट में आ रहे है। लोग सर्दी के बचाव को लेकर धूप में बैठते है। लोगों को तेज धूप का अहसास होता है। केवीके के मौसम प्रेक्षक अर्जुन शर्मा ने बताया वीरवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रात के समय तापमान में हल्की गिरावट होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 8 से 10 दिसंबर की अवधि के दौरान मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। रात के समय पड़ रही ठंड से गेंहू व सरसों की फसलों में नमी बनी रहेगी, जिससे फसल तेजी से ग्रोथ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed