फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बीपीएल परिवारों को 8 साल बाद भी नहीं मिला प्लाटों पर कब्जा

बीपीएल परिवारों को 8 साल बाद भी नहीं मिला प्लाटों पर कब्जा

Wed, 26 Jun 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बीपीएल परिवारों को 8 साल बाद भी नहीं मिला प्लाटों पर कब्जा

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव भांडोर ऊंची के बीपीएल परिवारों ने कहा हमें 2011 में 100-100 गज के प्लाट आवंटित किए गए थे। लेकिन आज तक प्लाट का न इंतकाल चढ़ाया गया और न ही कब्जा दिलाया गया। पिछले 8 साल से अपने प्लाट के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
गांव भांडोर ऊंची के बीपीएल परिवारों के प्रतिनिधि मंडी ने मंगलवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय तात्कालिक सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत बीपीएल परिवारों को 100-100 गज के प्लाट दिए थे। 2008 में गांव की पंचायत ने यह प्रस्ताव पारित किया था। जिसके बाद 2011 में गांव के 72 लोगों को प्लाट आवंटित किए थे। जिनकी रजिस्ट्री भी बीपीएल परिवारों के नाम करा दी गई थी। इन प्लाटों का इंतकाल आज तक दर्ज नहीं किया गया है। मौके पर किसी भी परिवार को कब्जा नहीं दिलाया गया है। अपना प्लाट होने के बाद भी बीपीएल परिवार 8 साल से चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्लाटों पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। दो बार टीम गांव में आई भी थी। मौके पर अवैध कब्जा देखकर टीम वापस लौट गई। तहसीलदार सुभाषचंद्र ने कहा कि जल्द ही इंतकाल कराया जाएगा। इस बारे में पटवारी को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन लोगों के अटके प्लाट
गांव भांडोर ऊंची के निवासी विनोद कुमार, पूर्ण सिंह, लाल सिंह, कमलेश, धर्मपाल, बीरमा, धर्मेंद्र, गुड्डो, सोमजीत, सविता, केला, धर्मपाल, मंजू, भगवती देवी, रघुबीर सिंह, रेखा, कमलेश, राजेंद्र, ओमवती, मनजीत, संतरा, कृष्णा, ग्यारसी, कृष्ण पंच, कमला, सूबे सिंह, सुशीला, ऋषिपाल, मुरारीलाल, महाबीर, रामस्वरूप, राजेंद्र, रघुबीर सिंह, ओमप्रकाश, महाबीर, लक्ष्मण, अशोक, मोहन सिंह, मेनपाल, कमला देवी, मुन्नी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed