फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नवनिर्मित नाले की सफाई न होने से दुकानदार समेत आम लोग परेशान

नवनिर्मित नाले की सफाई न होने से दुकानदार समेत आम लोग परेशान

Tue, 25 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित नाले की सफाई न होने से दुकानदार समेत आम लोग परेशान
नारनौल। नगर परिषद की ओर से सड़क पर जलभराव से निजात दिलाने के लिए करीब आठ महीने पहले सिंघाना रोड व रेवाड़ी पर नाले का निर्माण करवाया था। नाले का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है, इससे पहले ही नाला गंदगी से अटा पड़ा हुआ है। प्री-मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। लेकिन, नगर परिषद के अधिकारियों ने अभी तक नाले की सफाई करने की जहमत नहीं उठाई है। जिससे नाला कचरा घर बनकर रह गया है। अगर नगर परिषद इसी तरह नालों की सफाई को नजरअंदाज करता रहा तो शायद इस नाले का अस्तित्व उपयोग से पहले ही खत्म हो सकता है।
विज्ञापन

प्री मानसून की दूसरी बारिश सोमवार को शुरू हो गई। ऐसे में मानसून आने में करीब 10 दिन बचे है। सड़क पर जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने सड़क के दोनों तरफ सितंबर में सिंघाना रोड से रेवाड़ी पर छलक नाले तक तीन फुट गहरा व दो फुट चौड़ा नाले का निर्माण करवाया था। निर्माण के दौरान नाले को कई जगहों पर कवर नहीं करने से नाला गंदगी से अट गया है। दूसरा निर्माण सामग्री हटाए बिना नाले को उपर से कवर कर दिया गया। वहीं नाले को कई जगहों से निर्माण नहीं हुआ है। जिससे बरसात का पानी व कचरा नाले में जमा हो गया। इसके चलते नाले के साथ लगते बेसमेंट में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। सिंघाणा रोड के दुकानदारों ने नगर परिषद के सफाई निरीक्षक से इसकी शिकायत भी की है। ऐसे में नगरवासियों को अब बारिश के दिनों में अपने मकानों व दुकानों में जल भराव की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

बारिश के पानी से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने नाला तो बनवा दिया लेकिन सफाई नहीं होने से यह नाला दुकानदारों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नाला बनवाये हुए कई महिने बीत जाने के बाद भी इसका निर्माण कार्य अधर में पड़ा हुआ है। -श्याम सुंदर दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले की सफाई नहीं होने से मक्खी मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। नाले का कार्य अधूरा होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे नाले में जमा गंदे पानी में बदबू आने लगी है। -जसपाल चिक्की
बारिश का मौसम शुरू होने वाला है लेकिन नगर परिषद ने अभी तक न तो नाले की सफाई करवाई है तथा न ही निर्माण कार्य पूरा करवाया गया है। नाले में पानी भरा रहने से दुकानों को नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। -बलवंत दुकानदार

नाले का निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए नगर परिषद को लिखित में शिकायत दे चुके है। लेकिन नगर परिषद के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। नाले में पानी भरा रहने से उनके बेसमेंट में नमी आने लगी है। बरसात के समय दुकानों में पानी भरने का खतरा मंडरा रहा है। - शक्ति दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed