फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   श्मशान घाट के नाम पर अवैध उगाही का आरोप, डीसी को शिकायत

श्मशान घाट के नाम पर अवैध उगाही का आरोप, डीसी को शिकायत

Mon, 24 Jun 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
श्मशान घाट के नाम पर अवैध उगाही का आरोप, डीसी को शिकायत

विज्ञापन
नारनौल। रेवाडी रोड स्थित श्मशान के नाम कुछ लोगों द्वारा चंदा उगाही का आरोप लगाते हुए स्वर्ग आश्रम समिति के प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने डीसी को एक शिकायत सौंपकर चंदा एकत्रित करने वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेंद्र कुमार ने कहा कि है पिछले करीब दो माह से कुछ लोग श्मशान घाट के नाम पर शहर में चंदा एकत्रित कर रहे हैं और इसकी बेशकीमती जमीन को हडपने के चक्कर में फर्जी ट्रस्ट या समिति बनाकर इस पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। इस मामले में प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए नप सचिव को जांच के लिए लिख दिया है।
राजेंद्र कुमार ने डीसी को की गई अपनी शिकायत में कहा है कि वह पिछले 30-35 वर्षों से इस श्मशान घाट में महाब्राह्मण और प्रबंधक के रूप में कार्य कर रहा है और इससे पहले उसके पिता इसका कार्यभार संभालते थे। राजेंद्र कुमार ने लिखा है कि पिछले 20-22 वर्षों से स्वर्ग आश्रम समिति पूर्व पार्षद अशोक बोहरा की देखरेख में निस्वार्थ रूप से जिम्मेदारी निर्हवन कर रही थी। उनकी इस समिति ने आज तक शहर के किसी भी व्यक्ति से कोई चंदा एकत्रित नहीं किया था और ना ही किसी से मांग की। लावारिश शवों के दाह संस्कार की व्यवस्था और यहां काम करने वाले कर्मचारी के वेतन का भुगतान भी समिति अपने स्तर पर करती रही है। समिति का पूरा रिकार्ड प्रबंधक होने के नाते उनके पास आज भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार सहित रवि शंकर, नरेश, सुनील कुमार, मनोज सैनी, मुंशीराम, पवन सैनी, संजय यादव, सुरेंद्र, प्रकाश व सुमेर आदि अनेक लोगों की हस्ताक्षरित एक शिकायत में डीसी से मांग की है कि श्मशान घाट रेवाडी रोड के नाम पर किसी भी प्रकार की समिति या ट्रस्ट को रजिस्टर्ड ना किया जाये, क्योंकि जो लोग इसके नाम से समिति बना रहे है उनका इससे कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान घाट के प्रबंधक व आम लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने इस मामले की जांच नगर परिषद के सचिव को करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसमें सचिव से कहा गया है कि इसकी जांच पड़ताल करके एसडीएम कार्यालय को भेजी जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed