{"_id":"5cf0289fbdec22070264c842","slug":"155924295820-narnol-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल से कोटा के लिए मिलेगी सीधी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल से कोटा के लिए मिलेगी सीधी बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। नारनौल से कोटा (राजस्थान) जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब नारनौल से उन्हें सीधी बस से उपलब्ध हो गई। रोडवेज विभाग ने हिसार से कोटा के बीच में बस सेवा शुरू की है। बस स्टैंड पर बस रात 8:30 बजे रोजाना मिलेगी।
रोडवेज के सीआई सुरेश कुमार ने बताया कि हिसार से कोटा के बीच बस शुरू हुई है। नारनौल बस स्टैंड पर बस रात 8:30 बजे मिलेगी और सुबह पांच बजे कोटा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कोटा से शाम को चार बजे चलेगी और नारनौल को रात दो बजे और हिसार सुबह पांच बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि बस रोजाना हिसार से दोपहर बाद तीन बजकर 20 मिनट पर चलेगी और नारनौल रात आठ बजकर 30 मिनट पर पहुंच जाएगी। सुरेश कुमार ने बताया कि इस सेवा से जयपुर व कोटा जाने वाले यात्रियों राहत मिलेगी। बता दें कि कोटा में कोचिंग सेंटर होने से हरियाणा के काफी बच्चे कोचिंग लेते हैं। सीधी बस सेवा होने से उन्हें परेशानी होती थी। सामाजिक कार्यकर्ता दलजीत राजेंद्र चेतीवाल ने कहा कि बस सेवा से काफी लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभिभावक नारनौल से सीधी बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। अब उन्हें जयपुर के बाद कोटा जाने के लिए बस सेवा लेनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज को इस रुट पर दो बसें चलानी चाहिए। जिससे लोगों अपने समय के अनुसार बस सेवा का लाभ ले सके। विकास अग्रवाल ने कहा कि नारनौल शहर राजस्थान बार्डर से लगा हुआ है। ऐसे में रोडवेज को राजस्थान में अपनी सेवाएं बेहतर करने की जरूरत है।