फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल का पारा पहुंचा 46 डिग्री पार, मई का सबसे गर्म दिन

नारनौल का पारा पहुंचा 46 डिग्री पार, मई का सबसे गर्म दिन

Wed, 29 May 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
नारनौल का पारा पहुंचा 46 डिग्री पार, मई का सबसे गर्म दिन
नारनौल। नौतपा की का ताप बुधवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री के साथ चरम पर रहा। यह मई का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम को देखते हुए चिकित्सकों ने भी लोगों को गर्मी और हीट स्ट्रोक से बचाव की सलाह दी है। लू के थपेड़ों से लोग घरों के अंदर दुबके रहे। रात का मौसम भी अब गर्म होने लगा है। न्यूनतम तापमान में अचानक दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम की तल्खी अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन

दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शरीर को झुला देने वाली चल रही गर्म हवा से लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया है। इससे इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी काफी हद तक प्रभावित हो गए हैं। मंगलवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस था जो बुधवार को 1.8 डिग्री की बढ़कर 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान रहा। लगातार गर्मी का पारा चढ़ते जाने से पेयजल का भी संकट गहराने लगा है। वर्तमान में मौसम के हो रहे रुख व इसमें चल रहे लू के थपेड़ों से लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। दूसरी बाजार में मटका और तरबूज की मांग बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा पारा---
25 मई अधिकतम 39.5 न्यूनतम- 22.5
26 मई अधिकतम 42.7 न्यूनतम 21.7
27 मई अधिकतम 44.3 न्यूनतम- 23.6
28 मई अधिकतम- 44.5 न्यूनतम- 22.5
29 मई अधिकतम- 46.2 न्यूनतम- 24.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed