फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   छह दिन से पानी की सप्लाई न आने से लोगों ने पुल बाजार के पास लगाया जाम

छह दिन से पानी की सप्लाई न आने से लोगों ने पुल बाजार के पास लगाया जाम

Wed, 29 May 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
छह दिन से पानी की सप्लाई न आने से लोगों ने पुल बाजार के पास लगाया जाम
नारनौल। भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर गश्तीवाड़ा और मिश्रवाड़ा के लोगों ने बुधवार को दोपहर एक बजे पुल बाजार के पास जाम लगा दिया। इससे करीब सवा घंटे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

पिछले छह दिन से पानी की सप्लाई बाधित
वार्ड-17 की पार्षद मीना सोनी ने बताया कि पिछले छह दिन से गश्तीवाड़ा और मिश्रवाड़ा समेत आसपास के मोहल्लों में पीने के पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे नाराज लोगों ने बुधवार दोपहर एक बजे पुल बाजार के पास जाम लगा दिया। सोनी ने बताया कि करीब तीन महीने वार्ड में पानी की समस्या बनी हुई है। बीच-बीच में पानी की सप्लाई ठीक हो जाती है। इसके बाद फिर कई दिनों तक पानी नहीं आता।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने आश्वासन देकर खुलवाया जाम
इसे लेकर विभाग को जानकारी दी गई थी। अधिकारी भीषण गर्मी में पानी के नाम पर केवल आश्वासन देते हैं। जाम की सूचना मिलते ही जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि अब शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि मंगलवार की अलसुबह तीन बजे से सुबह दस बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होने से शहर में पीने के पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी। उन्होंने बताया कि गश्तीवाडा में पीने के पानी सप्लाई शुरू कर दी गई है। लेकिन दूसरे जोन में पानी नहीं होने से सप्लाई नहीं हो सकी। बता दें कि शहर में नहरी पानी की सप्लाई होती है। इसके बाद नसीबपुर और रेवाड़ी रोड पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है। नसीबपुर प्लांट पर अक्सर बिजली फाल्ट से पानी की सप्लाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed