फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   राजकीय पीजी कॉलेज में ऑडियो,वीडियो और विजुअल से होगी पढ़ाई

राजकीय पीजी कॉलेज में ऑडियो,वीडियो और विजुअल से होगी पढ़ाई

Wed, 29 May 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में ऑडियो,वीडियो और विजुअल से होगी पढ़ाई
नारनौल। राजकीय पीजी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को ऑडियो,वीडियो और विजुअल के माध्यम के पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए कॉलेज में छह और नई स्मार्ट क्लास बनाई जा रही है। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य एनएन यादव ने बताया कि आज डिजिटल का जमाना है।
विज्ञापन

दस लाख की लागत से तैयार हो रही हैं छह नई स्मार्ट क्लास
स्मार्ट क्लास तकनीक से विद्यार्थियों को मॉडर्न सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि पहले कॉलेज में चार कक्षाओं में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध थी। अब छह और स्मार्ट क्लास में होगी। इसके लिए कंप्यूटर समेत अन्य सामान उपलब्ध हो गया है। इस पर करीब दस लाख रुपये की लागत आएगी। यादव ने कहा कि इस नवीन व आधुनिक तकनीक का लाभ लेकर ग्रामीण आंचल के विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हो सकेंगे।
विज्ञापन

नए सत्र में एमए हिंदी और एमएसी कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं होंगी शुरू
उन्होंने कहा कि जिले में पीजी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा मिला हुआ है। ऐसे में कॉलेज में बेहतर संसाधन और सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। यादव ने बताया कि नए सत्र से कॉलेज में एमए हिंदी और एमएसी कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब कॉलेज में दस पीजी कोर्स हो गए हैं। इसमें एमएससी गणित,रसायन,वनस्तपति विज्ञान,जीव विज्ञान,भूगोल,एमए अग्रेजी व एमकॉम समेत अन्य कोर्स शामिल है।
27 नए सीसीटीवी से लैस कैंपस
कॉलेज प्रबंधन ने कैंपस में सुरक्षा इंतजामों को बढ़ाया है। इसके लिए 27 नए सीसीटीवी कैमरे खरीदे गए हैं। इन कैमरों को प्रमुख जगहों पर लगाया जाएगा। इससे पूरे कैंपस पर निगरानी रखी जा सके। कार्यवाहक प्राचार्य ने बताया कि मॉडर्न कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद पूरे कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। हालांकि पहले करीब दस कैमरे लगे हुए थे, इनकी क्वालिटी इतनी सही नहीं थी।

स्मार्ट क्लास रूम में मिलेगी ये सुविधाएं
इसमें विद्यार्थियों को तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करके पारंपरिक साधनों की बजाय कंप्यूटर, इंटरनेट, डिजिटल बोर्ड व प्रोजेक्टर का प्रयोग करके नवीन जानकारी के साथ छात्रों में रुचिकर माहौल प्रदान करना है। इस तकनीक के शुरू होने से विद्यार्थियों को पीपीटी और इंटरनेट के माध्यम से लाइव नई जानकारी प्रदान की जाएगी। स्मार्ट क्लास शुरू होने से ब्लैक बोर्ड और मार्कर के स्थान पर डिजिटल बोर्ड का प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed